{"_id":"5e0b0fb38ebc3e87f62f6c34","slug":"three-players-from-kanpur-won-medals-in-international-competition","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कानपुर की तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक, हुआ सम्मान","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कानपुर की तीन खिलाड़ियों ने जीते पदक, हुआ सम्मान
Tue, 31 Dec 2019 02:46 PM IST
शिखा पांडेय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 31 Dec 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का सम्मान करते कानपुर पॉवर लिफ्टिंग संघ के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
फिट रहने के लिए स्पोर्ट्स काफी जरूरी है। ऐसे में पावर लिफ्टिंग करनी शुरू की थी। धीरे-धीरे इसमें रुचि बढ़ती गई और आज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय कर लिया। यह कहना है कानपुर की अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी खुशी यादव, अंशिका तिवारी व कौशिकी अवस्थी का।
झारखंड के टाटानगर में 27 दिसंबर को संपन्न हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटीं खिलाड़ियों का कानपुर पावर लिफ्टिंग संघ ने सोमवार 80 फीट रोड स्थित एक कॉम्लेक्स में सम्मान किया गया।
रमेल नगर निवासी खुशी यादव ने 52 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। बताया कि चाचा अमित कुमार यादव के कहने पर पावर लिफ्टिंग करना शुरू किया था। तीन साल में जिला स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर का सफर तय कर लिया है।

Trending Videos
कल्याणपुर निवासी कपड़ा कारोबारी विनय कुमार तिवारी की पुत्री अंशिका तिवारी ने 72 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अंशिका ने कहा कि स्कूल की प्रशिक्षक अनीता यादव ने पावर लिफ्टिंग करने की सलाह दी थी, दो साल पूर्व शुरू किया सफर आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है।
सिंहपुर बिठूर निवासी आदेश अवस्थी की पुत्री कौशिकी अवस्थी ने 84 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। कौशिकी ने कहा कि अब 2020 में यूएसए में होने वाली वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भी देश के लिए पदक जीतना है। ये तीनों खिलाड़ी यूएसए में होने वाली वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।