{"_id":"5d80cffc8ebc3e0144720ea0","slug":"three-players-from-himachal-will-take-tips-in-boxing-in-bhutan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूटान में बॉक्सिंग में टिप्स लेंगे हिमाचल के तीन खिलाड़ी","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
भूटान में बॉक्सिंग में टिप्स लेंगे हिमाचल के तीन खिलाड़ी
Tue, 17 Sep 2019 05:52 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Sep 2019 05:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के तीन खिलाड़ी भूटान में बॉक्सिंग की बारीकियां सीखेंगे। इसके बाद शिमला में चार से 13 अक्तूबर तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। मंजीत ढाड़ी, धर्मपाल और निशांत भूटान जाकर बॉक्सिंग की बारीकियां सीखेंगे।
विज्ञापन
23 से 26 सितंबर तक ये खिलाड़ी इस प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेंगे। रामपुर कॉलेज के कुल सात खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इन्होंने 13 से 15 सितंबर तक बिलासपुर में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
रामपुर पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों को एसडीएम नरेंद्र चौहान ने सम्मानित किया। इससे पहले पीजी कॉलेज में भी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिला शिमला और रामपुर कॉलेज के खिलाड़ियों ने सात पदक जीते हैं।
विज्ञापन
राहुल निल्टू ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, 57 किग्रा में अजय ने कांस्य पदक, 52 किग्रा में मंजीत ढाड़ी ने रजत पदक, 60 किलो में जितेंद्र ठाकुर ने स्वर्ण पदक, 63 किग्रा में चंद्रमोहन ने स्वर्ण, 69 किग्रा में धर्मपाल ने रजत और 75 किग्रा में निशांत ने स्वर्ण पदक जीता है।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. केसी कश्यप, शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. तेनजिन नेगी, शारीरिक शिक्षा खेल सहायक भीम सिंह नेगी, बॉक्सिंग समन्वयक प्रो. आशीष चौहान, प्रो. ईश्वर नेगी, रविंद्र कुमार नेगी, प्रो. सतपाल, प्रो. सतपाल खूंद, प्रो. नोरबू आदि ने विजेताओं का स्वागत किया।
उन्होंने कोच शम्मी नेगी का भी आभार जताया। रामपुर में दत्तात्रेय स्पोर्ट्स क्लब दत्तनगर ने भी खिलाड़ियों के सम्मान में कार्यक्रम करवाया। इसमें एसडीएम नरेंद्र चौहान ने विजेताओं को सम्मानित किया।