{"_id":"606af2598ebc3ec8be5566eb","slug":"the-team-will-leave-for-the-national-kabaddi-competition-on-april-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 11 अप्रैल को रवाना होगी टीम","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 11 अप्रैल को रवाना होगी टीम
Mon, 05 Apr 2021 04:50 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 05 Apr 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 13 से 16 अप्रैल तक होने वाली राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए पुरुष टीम 11 अप्रैल को रवाना होगी। ट्रायल में 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार ब्रांटा और सहसचिव कृष्ण लाल ने बताया कि ट्रायल में प्रदेश भर से 156 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल में 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
समें अर्जुन पुरस्कार विजेता अजय ठाकुर, बलदेव सिंह, हेमंत चौहान सोलन, विशेष चंदेल, नवीन बिलासपुर, विशाल भारद्वाज, सुरेंद्र ऊना, संजीव, संजु बीबीएन सोलन, रोहित राणा कांगड़ा, गौरव मंडी, उमेश शर्मा सिरमौर और अतिरिक्त खिलाड़ियों में राहुल राणा सोलन, संदीप हमीरपुर और खविंद्र राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर को चुना गया है।
विज्ञापन