फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   teams Selected for state level volleyball competition in shimla

राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए चुनीं टीमें

Fri, 14 Dec 2018 12:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 14 Dec 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
teams Selected for state level volleyball competition in shimla

ऊना में सीनियर स्टेट वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए जिला शिमला की पुरुष और महिला टीमों का चयन किया गया है। दोनों टीमें 19 दिसंबर से इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम ऊना में होने वाली वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इससे पहले 7 दिसंबर को जिला शिमला वॉलीबाल संघ की दो दिवसीय प्रतियोगिता रोहड़ू में हुई थी। इसके बाद दोनों टीमों का चयन किया गया है। वॉलीबाल संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह बाश्टू ने बताया कि पुरुष वर्ग में अमित, ईशान,

विज्ञापन


जगदीश, अनिल, जैनित ठाकुर, अर्चित शर्मा, कार्तिक, अरुण, अनिल, अजय, सौरव तांटा सचिन, रमन, अंकित संतोष, गुलशन, कविश, यशवंत, नितीश का चयन किया गया है। महिला टीम में डिंपल, भावना, साक्षी, निवेदिता, सिमरन, पायल, चाहत, श्रेया, प्रिया, तनीशा, शिवानी, दीक्षा कलोटी, अवंतिका, अंजली, अंकिता कलोटी का चयन किया गया है। 19 से 21 दिसंबर तक ऊना में वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी। टीमों के चयन को पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई
विज्ञापन


थी। इसमें अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल कोच देवेंद्र चौहान और डॉ. राविंद्रा बाश्टू, कोच निर्मला चौहान, प्रदीप सांवत और सतीश शर्मा शामिल रहे। जिलाध्यक्ष डॉ. विक्रम सिंह बाश्टू ने कहा कि चयनित खिलाड़ी अगर किसी अन्य टीम से खेलना चाहता है तो जिलाध्यक्ष का एनओसी लेना अनिवार्य रहेगा। इस बार टीम का चयन उच्च स्तरीय चयन कमेटी ने पारदर्शिता के साथ किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed