{"_id":"5bc5e664bdec22697c0a814a","slug":"tarun-club-wins-the-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरुण क्लब ने सुपीरियर स्पिरिट को 69 रनों से हराकर जीती ट्राफी","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
तरुण क्लब ने सुपीरियर स्पिरिट को 69 रनों से हराकर जीती ट्राफी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 16 Oct 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमचंद्र शुक्ला स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मंगलवार को यूपी में कानपुर के पालिका स्टेडियम में खेला गया। इसमें तरुण क्लब ने सुपीरियर स्पिरिट को 69 रनों से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। जीत के हीरो बने मोहम्मद आसिफ, जिन्होंने 41 गेंदों पर 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 82 रनों की शानदार पारी खेली।
काउंटी क्रिकेट क्लब की ओर से कराई गई इस प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी करते हुए तरुण क्लब ने 34.4 ओवरों में 245 रन बनाए। इसमें समित अग्रवाल ने 40 और सोनू दिवाकर ने 38 रनों का योगदान दिया। सर्वेश तिवारी ने तीन तथा धनंजय यादव ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी सुपीरियर स्पिरिट की टीम 176 रन पर ही ऑल आउट हो गई। टीम की तरफ से प्रमोद पाटिल ने 42 और रोहित वर्मा ने 26 रन बनाए। मोहम्मद आसिफ, ईशान मिश्रा और मोहम्मद अंसारी ने 3-3 विकेट लिए।
मैच से पहले रणजी क्रिकेटर सुरेंद्र खन्ना के बेटे क्रिकेटर मनीष खन्ना के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा बीसीसीआई पैनल की ऑनलाइन स्कोरिंग परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले एपी सिंह का आयोजन सचिव अरुण अवस्थी ने स्वागत किया। मौके पर पीएस नेगी, नायाब आलम, अभिषेक वाजपेयी मौजूद रहे।