रणजी ट्राफी 2018: मनप्रीत गोनी की उम्दा गेंदबाजी के आगे तमिलनाडु ने टेके घुटने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनप्रीत गोनी की शानदार गेंदबाजी के चलते पंजाब के खिलाफ तमिलनाडु को पहले ही दिन घुटने टेकने पड़े। शुक्रवार को खराब रोशनी के चलते 90 ओवर पूरे नहीं फेंके जा सके। तमिलनाडु की टीम ने 84 ओवर में 9 विकेट पर 213 का स्कोर बना लिया है।
रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप बी में पंजाब और तमिलनाडु की टीमों के बीच मोहाली के आईएस बिंद्रा पीसीए स्टेडियम में पहले दिन का खेल शुरू हुआ। मैच में टास जीतकर पंजाब को तमिलनाडु की टीम को पहले बल्लेबाजी देने का फैसला सही साबित हुआ। पंजाब के गेंदबाज मनप्रीत गोनी और बलतेज सिंह की सधी हुई गेंदबाजी के आगे तमिलनाडु पहले दिन अधिक स्कोर नहीं बना पाया।
तमिलनाडु के एक समय 73 के स्कोर पर 4 विकेट गिर चुके थे। सलामी बल्लेबाज एन. जगदीशन को 19 के निजी स्कोर पर बलतेज सिंह ने पगबाधा करार कर आउट किया। दूसरे सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकंद को 5 के निजी स्कोर पर गेंदबाज मनप्रीत गोनी ने अभिषेक के हाथों कैच आउट कराया। कुछ देर टिक कर खेल रहे बाबा अपराजित को 40 के स्कोर पर गेंदबाजी मनप्रीत गोनी ने बोल्ड किया। इस पारी में 6 चौके शामिल रहे।
बाबा इंद्रजीत (0) को बिना खाता खोले बलतेज सिंह ने पवेलियन पहुंचाया। दिनेश कार्तिक गेंदबाज बलतेज सिंह की गेंद का पढ़ नहीं सके और 26 के स्कोर पर बोल्ड हो गए। शाहरुख खान को 19 के स्कोर पर गेंदबाज संदीप सिंह ने आउट किया। कृष्णमूर्ति विज्ञनेष को (0) के स्कोर पर मनप्रीत गोनी ने बोल्ड किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक रवि श्रीनिवासन किशोर (0) और टी. नटराजन (0) क्रीज पर टिके हुए हैं।
गोनी ने पांच विकेट चटकाए
गेंदबाजी में पंजाब की ओर से मनप्रीत गोनी ने 18 ओवर में 55 रन देकर 5 विकेट चटकाए। बलतेज सिंह ने 20 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट झटके। संदीप शर्मा ने 20 ओवर में 51 रन देकर 1 विकेट चटकाया। पंजाब इस रणजी सीजन में 5वां मुकाबला खेल रहा है। इससे पहले खेले गए 4 मुकाबलों में गेंदबाज मनप्रीत गोनी इंजरी के चलते नहीं खेल पाए थे।