{"_id":"5c601c3fbdec2211df413541","slug":"tamanna-wins-bronze-medal-in-national-athletics","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय एथलेटिक्स गेम्स में तमन्ना ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
राष्ट्रीय एथलेटिक्स गेम्स में तमन्ना ने जीता कांस्य पदक
Mon, 11 Feb 2019 10:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 11 Feb 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
गुजरात में चल रही राष्ट्रीय एथलेटिक गेम्स में धाविका तमन्ना ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। जोगिंद्रनगर एथलेटिक सेंटर की धाविका तमन्ना ने तीन हजार मीटर दौड़ में पहला कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है। 64वीं स्कूली राष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को हुआ। इसमें देश के 30 राज्यों के दर्जनों खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में हिमाचल के जिला चंबा और मंडी की धाविक धाविकाएं हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन जोगिंद्रनगर की धाविका ने पहला कांस्य पदक जीता। इससे पहले धाविका तमन्ना ने नॉर्थ जोन की खेलों में हरियाणा के रोहतक में कांस्य पदक और गोवा में हुई क्रॉस कंट्री में सिल्वर मेडल जीता था।
विज्ञापन
एक साधारण परिवार से संबंध रखने वाली तमन्ना के पिता किशोरी लाल चालक हैं। वे बेटी की कामयाबी के लिए दिन-रात मेहनत कर रहें है। वहीं, तमन्ना ने भी अपनी कामयाबी का पिता और खेल प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर को दिया है। तमन्ना की कामयाबी पर प्रधानाचार्य रविंद्र शर्मा, खेल प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर और एसडीएम अमित मेहरा ने बधाई दी है।
विज्ञापन