फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Table Tennis player Manika Batra reached in Chandigarh

ओलंपिक को लेकर मनिका बतरा ने बनाई रणनीति, कहा- हार के बाद जीतना मेरी आदत

Tue, 05 Feb 2019 03:41 PM IST
ajay kumar संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Feb 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
Table Tennis player Manika Batra reached in Chandigarh
मनिका बतरा

हार के बाद जीत को भुनाना अब मेरी आदत में शुमार हो चुका है। मैच के पहले सेट हारने के बाद जीत की भूख बढ़ जाती है और अगले सेटों में बेहतर खेलते हुए मैच में जीत हासिल कर लेती हूं। यह कहना है टेबल टेनिस की गोल्डन गर्ल मनिका बतरा का। मनिका बतरा चंडीगढ़ सेक्टर-23 में आयोजित पीएसपीबी इंटर यूनिट टेबल टेनिस टूर्नामेंट में शिरकत कर रही हैं। 

विज्ञापन


यहां पर अपनी महिला प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी से पहले दो सेट हारने के बाद मैच में जबर्दस्त वापसी करते हुए इस मैच को अंत में जीत कर दिखा दिया। मैच के बाद मनिका बतरा ने बताया कि आज का मैच काफी चैलेंज से भरा था। मैंने हर बार की तरह चैलेंज को स्वीकारा और पहले दो सेट हारने के बाद मैच को जीत कर दम लिया।
विज्ञापन


मनिका बतरा ने बताया कि देश में टेबल टेनिस का भविष्य अब सुरक्षित हाथों में है। युवा पीढ़ी अब इस खेल में आगे आ रही है। वे अपनी जिम्मेदारी को समझ रही है। हमारे युवा खिलाड़ी देश ही नहीं विदेशों में अपने खेल का सिक्का जमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीग से खिलाड़ियों को मिल रहा तर्जुबा
मनिका बतरा ने बताया भारत में जब से टेबल टेनिस लीग शुरू हुई है, इसका सबसे फायदा खिलाड़ियों को मिला है। खिलाड़ियों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। दूसरा इस लीग में विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलने से भारत के खिलाड़ियों के खेल में भी निखार आया है। पिछले दो साल से टेबल टेनिस लीग शुरू हुई है। इसमें मुझे खेलते हुए काफी बेहतर लगता है। हर देश के खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए उनकी कार्यशैली का पता चलता है।

घरेलू टूर्नामेंट के जरिए ओलंपिक की तैयारी 

Table Tennis player Manika Batra reached in Chandigarh
मनिका बतरा

मनिका ने बताया कि ओलंपिक 2020 के लिए अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है। इसलिए अधिक से अधिक घरेलू टूर्नामेंट में खेलना चाहती हूं जिससे कि खुद को परख सकूं। अपनी रैकिंग में इन टूर्नामेंट के जरिए सुधार लाना मेरा अगला लक्ष्य है। इसके बाद ओलंपिक को टारगेट रखते हुए तैयारी शुरू करनी होगी।

मनिका की टेबल टेनिस में उपलब्धि 
-  एशियन गेम्स 2018   जकार्ता मिक्स डबल में कांस्य पदक
- कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 गोल्ड कोस्ट में महिला टीम इवेंट में स्वर्ण पदक
- कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 गोल्ड कोस्ट में महिला एकल वर्ग में स्वर्ण पदक
- कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 गोल्ड कोस्ट में महिला डबल्स वर्ग में रजत पदक
- कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 गोल्ड कोस्ट में मिक्स डबल्स में कांस्य पदक
- साउथ एशियन गेम्स 2016 में गुवाहाटी में महिला टीम इवेंट में स्वर्ण पदक
- साउथ एशियन गेम्स 2016 में गुवाहाटी में महिला डबल्स में स्वर्ण पदक
- साउथ एशियन गेम्स 2016 में गुवाहाटी में मिक्स डबल्स में स्वर्ण पदक
- साउथ एशियन गेम्स 2016 में गुवाहाटी में महिला एकल वर्ग में रजत पदक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed