{"_id":"5bd71a14bdec221e2f5b5cb7","slug":"t20-championship-karnal-team-beat-panipat-by-22-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 चैंपियनशिप: करनाल की टीम ने पानीपत को 22 रनों से हराया","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
टी-20 चैंपियनशिप: करनाल की टीम ने पानीपत को 22 रनों से हराया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 29 Oct 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
मैच में शॉट लगाते क्रिकेट खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के शामली में मेपल्स एकेडमी में चल रही क्रिकेट टी-20 चैंपियनशिप के छठे दिन करनाल और पानीपत की टीम के मैच बीच हुआ। जिसमें करनाल ने पानीपत की टीम को 22 रनों से हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
कोच सन्नी ने बताया कि करनाल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें करनाल की टीम के खिलाड़ियों ने विपक्षी टीम को 144 रनों का लक्ष्य दिया। करनाल की ओर से सर्वाधिक रन आकाश ने 68 गेंद पर 65 रन बनाए। जबकि पानीपत की ओर से सर्वाधिक विकेट चेतन्य ने चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
वहीं बल्लेबाजी करने उतरी विपक्षी पानीपत की टीम मात्र 122 रन बनाकर ही सिमट गई। पानीपत की ओर से सर्वाधिक रन सुमित ने 65 गेंदों पर 60 रन बनाए। करनाल की ओर से सर्वाधिक विकेट सावन ने चार ओवर में 15 रन देकर पांच विकेट चटकाए। एंपायर की भूमिका में हिमांशु पुंडीर व सक्षम रहे। मैन ऑफ दा मैच करनाल की टीम के खिलाड़ी सावन को मिला। प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने मैन ऑफ दा मैच देकर खिलाड़ी को सम्मानित किया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/