फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   sushma verma and harleen deol in Women's T20 Challenge cricket tournament in Dubai

हिमाचल की दो बेटियां दुबई में दिखाएंगी दमखम, चैलेंज क्रिकेट लीग में खेलेंगी सुषमा और हरलीन

Mon, 12 Oct 2020 07:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 12 Oct 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
sushma verma and harleen deol in Women's T20 Challenge cricket tournament in Dubai
सुषमा वर्मा, हरलीन दयोल

दुबई में चार नवंबर से शुरू हो रही महिला टी-20 चैलेंज क्रिकेट लीग के धूमधड़ाके में हिमाचल की दो क्रिकेटर भी दमखम दिखाएंगी। तीन टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। लीग में देश के अलावा विदेशी टीमों की खिलाड़ी भी खेलेंगी। 

विज्ञापन


हिमाचल से ऑलराउंडर हरलीन दयोल और विकेटकीपर-बल्लेबाज सुषमा वर्मा का चयन हुआ है। हरलीन ट्रेल ब्लेजर्स की टीम से खेलेंगी। सुषमा वर्मा का चयन वेलोसिटी टीम के लिए हुआ है। लीग में फाइनल सहित चार मैच खेले जाएंगे। हर साल आईपीएल के बीच महिला क्रिकेटरों के लिए यह लीग करवाई जाती है। बीसीसीआई ने दुबई में भी इस लीग को करवाने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


हिमाचल की ये दोनों क्रिकेटर भारतीय टीम का हिस्सा भी रह चुकी हैं। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुई त्रिकोणीय सीरीज में भी हरलीन को टीम में स्थान मिला था। लॉकडाउन के बाद हरलीन और सुषमा पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट में खेलने जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed