{"_id":"5bc49f64bdec2269385b57c2","slug":"sundernagar-defeats-mandi-in-inter-college-cricket-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में सुंदरनगर ने मंडी को पराजित किया","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में सुंदरनगर ने मंडी को पराजित किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
Updated Mon, 15 Oct 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय में सोमवार को इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मैच मेजबान सुंदरनगर और जीसी मंडी के बीच खेला गया। इसमें एमएलएसएम कॉलेज ने मंडी को छह विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
मंडी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मंडी कॉलेज की टीम 18.2 ओवर में मात्र 88 रन पर ढेर हो गई। मंडी की तरफ से बल्लेबाज साहिल ने 32 और निखिल ने 25 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
एमएलएसएम कॉलेज की टीम के गेंदबाज नितिश और कर्ण ने 2-2 और अभिषेक तथा दीपक ने एक-एक विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमएलएसएम कॉलेज ने 14.2 ओवर में 89 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें गिरीश ने नाबाद 54 रन बनाए।
विज्ञापन