{"_id":"5bacf0ef867a55013a6c5639","slug":"sundernagar-and-kullu-win-match-in-inter-college-women-s-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कॉलेज महिला क्रिकेट: सुंदरनगर और कुल्लू की विशाल जीत","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
इंटर कॉलेज महिला क्रिकेट: सुंदरनगर और कुल्लू की विशाल जीत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
Updated Thu, 27 Sep 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
डेमो
एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में वीरवार से शुरू हुई प्रथम इंटर कॉलेज महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में मेजबान सुंदरनगर और कुल्लू ने जीत दर्ज की है। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम राहुल चौहान ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पवन जंबाल, अनिल गुलेरिया व लोकेश शर्णी भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में पहला मैच मेजबान एमएलएसएम कॉलेज व बंजार कॉलेज के बीच खेला गया। बंजार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
पूरी टीम सिर्फ 39 रन पर ही धराशायी हो गई। सुंदरनगर की गेंदबाज अंकिता ने हैट्रिक बनाई। जवाब में सुंदरनगर ने 39 रन का लक्ष्य एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन
दूसरा मैच बनीखेत कॉलेज व कुल्लू कॉलेज के मध्य खेला गया। कुल्लू ने टॉस जीतकर पहले बनीखेत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मैदान में बल्लेबाजी को उतरी बनीखेत की टीम मात्र 43 रन बना कर ही ऑलआउट हो गई।
कुल्लू की ऑफ स्पिन गेंदबाज रंजना ने 5 विकेट झटके। जवाब में कुल्लू की टीम ने निर्धारित 43 रन के लक्ष्य को एक विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की।