{"_id":"5bc5deb0bdec2269717a184b","slug":"sundar-nagar-in-semi-finals-after-defeating-kullu-in-inter-college-cricket-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल्लू को हराकर सेमीफाइनल में सुंदरनगर","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल्लू को हराकर सेमीफाइनल में सुंदरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
Updated Tue, 16 Oct 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में जीसी कुल्लू और मेजबान एमएलएसएम कॉलेज के मध्य मैच खेला गया। सुंदरनगर ने कुल्लू को दो विकेट से पराजित कर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
पहले खेलते हुए कुल्लू की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 127 रन बनाए। शुभम ने 36 रन, निखिल ने 31 और गोपाल ने 17 रन का योगदान दिया। सुंदरनगर के गेंदबाज दीपक और अभिषेक ने मैच में दो-दो विकेट और अरुण ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करते हुए एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर की टीम ने 19.3 ओवर में मैच जीत लिया। एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर के प्रेस सचिव प्रो. अनिल गुलेरिया ने बताया इसमें सुंदरनगर के बल्लेबाज नितेश धीमान ने नाबाद 46, सूरज ने 14 और अरुण ने नाबाद 11 रन बनाए।
विज्ञापन