{"_id":"5be82616bdec221e2f5b6754","slug":"sumit-won-three-thousand-meters-race-in-bagpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: मुलसम के सुमित ने तीन हजार मीटर दौड़ जीती ","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
बागपत: मुलसम के सुमित ने तीन हजार मीटर दौड़ जीती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 11 Nov 2018 08:42 PM IST
विज्ञापन
दौड़ में भाग लेते युवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलड़ा गांव में तोमर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें तीन हजार मीटर की दौड़ मुलसम के सुमित ने जीती। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन सपा नेता मनोज चौधरी ने किया। इसमें बालक वर्ग की 1600 मीटर दौड़ा में छोटू मुलसम प्रथम, बिट्टू किनौनी द्वितीय और कल्लू कांधला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में नेहा पंवार एलम प्रथम, रूबी खोखर छपरौली द्वितीय और प्रियांशु नैन सरूरपुर तृतीय रही। बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में दीपक खेड़की प्रथम, गोलू माजरा द्वितीय और बलराम तृतीय रहे। तीन हजार मीटर दौड़ में सुमित मुलसम प्रथम, अंकित दोघट द्वितीय और सोनू दोघट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विजेता धावकों को दौराला गन्ना समिति के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह अहलावत उर्फ भोलू ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें ग्राम प्रधान नफीस, आनंद छिल्लर, कृष्णपाल प्रधान, मास्टर जमशेद, मोहम्मद शादिक तोमर, सोनू कुमार, आशु तोमर, तालीम, पूर्व प्रधान नाकिम मलिक, सीदा प्रधान, सईद, जहीर हसन, परवेज चौधरी, योगराज आदि रहे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/