फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   students of St.Conraders Gold Medal in Kho-Kho Championships

आगरा के सेंट कॉनरेड्स के विद्यार्थियों का बोलबाला, खो-खो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Fri, 28 Sep 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 28 Sep 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
students of St.Conraders Gold Medal in Kho-Kho Championships
सेंट कॉनरेड्स के विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में आयोजित हुई ऑल इंडिया आईसीएसई खो-खो प्रतियोगिता में सेंट कॉनरेड्स के विद्यार्थियों ने शहर का नाम रोशन कर दिया। स्कूल में गुरुवार को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज के फादर पॉल थार्निकल और सेंट कॉनरेड्स के फादर कल्याण पॉल लाकरा ने शिरकत की। 

विज्ञापन


यूपी की खो-खो टीम में शामिल सेंट कॉनरेड्स की अनन्या मित्तल, कनक, नैन्सी, इशिका, शिविका, दीपिका, श्रेया ने अंडर-19 और रिया ने अंडर-17 में प्रतिभाग कर उत्तर प्रदेश की टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र को एकतरफा मुकाबले में हराया। सेमीफाइनल में तेलंगाना को 16-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को एकतरफा मुकाबले में 20-3 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उड़ीसा में हुई ऑल इंडिया आईसीएसई बास्केटबाल प्रतियोगिता में यूपी टीम में शामिल रहे स्कूल के दो खिलाड़ी सूर्यांश और मोहित को भी सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन प्रतीश मसीह ने किया। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र माथुर, धीरज सिंह, यमन दरलामी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed