फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Steve John said Indian cricket team is in a very strong position

पूर्व क्रिकेटर स्टीव जॉन ने वृंदावन में बताई, क्या है टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी

Thu, 11 Oct 2018 03:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 11 Oct 2018 03:20 AM IST
विज्ञापन
Steve John said Indian cricket team is in a very strong position
स्टीव जॉन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर स्टीव जॉन रिक्सन ने बुधवार को सांदीपनि मुनि स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि भारत की अखंडता एवं एकजुटता के विषय में उन्होंने कई किस्से सुने हैं। स्कूल में 1500 बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा एवं भोजन और रहने की बात सुनीं तो उत्सुकता यहां तक ले आई। वहीं, उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम बहुत मजबूत स्थिति में हैं लेकिन विदेशी पिच पर यहां के खिलाड़ी कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते।

विज्ञापन


प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि वर्तमान में विराट कोहली, धोनी और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी केन विलियमसन एक रणनीति के तहत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में आए बदलाव के लिए ताबड़तोड़ क्रिकेट को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम बहुत मजबूत स्थिति में हैं लेकिन विदेशी पिच पर यहां के खिलाड़ी कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। उन्हें विदेशी पिच के हिसाब से प्रैक्टिस करनी चाहिए। कहा कि भारतीय टीम में तेज गेंदबाज और स्पिनर भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


स्टीव रिक्सन ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से 13 टेस्ट और 6 एक दिवसीय मैच खेले हैं। 2016 से 2018 तक वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ बतौर फील्डिंग कोच जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में क्रिकेट बहुत आधुनिक हो चुका है। कार्यक्रम में छात्राओं ने ओडिसी, कथक, लोकनृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर रूपा रघुनाथ, राधिका दासी, निर्गुणा दासी, राजेंद्र सिंह, सीमंत शर्मा, सुनील लवानिया, पार्थ सारथी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed