फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   state level athletic meet in hamirpur himachal pradesh

एथलेटिक मीट में मंडी के प्रवीण, कांगड़ा के सागर दौड़े सबसे तेज

Fri, 16 Nov 2018 05:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 16 Nov 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
state level athletic meet in hamirpur himachal pradesh

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक मीट और ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। इस मौके पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर सोमदत्त सांख्यान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। ताइक्वांडो में महिला और पुरुष वर्ग में हमीरपुर का दबदबा रहा।

विज्ञापन


ताइक्वांडो प्रतियोगिता के सभी वर्ग के मुकाबले वीरवार को संपन्न हो गए। प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को हुए मुकाबलों में 5000 मीटर दौड़ में लड़कों में मंडी के प्रवीण कुमार ने स्वर्ण पदक, कांगड़ा के सागर ने रजत पदक और मंडी के चमन ने कांस्य पदक हासिल किया। 
विज्ञापन


3000 मीटर लड़कियों की दौड़ में मंडी की तमन्ना ने स्वर्ण पदक, हमीरपुर की शिवाली ने रजत पदक और कांगड़ा की नैंसी ने कांस्य पदक हासिल किया। 200 मीटर में हमीरपुर की शिवाली प्रथम, कांगड़ा की स्मृति ने दूसरा और कांगड़ा की महक ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ स्पोर्ट्स हॉस्टल ऊना और मंडी जिला प्रथम, हमीरपुर द्वितीय और कांगड़ा तीसरे स्थान पर रहा। एथलेटिक्स में ओवरऑल खिताब हमीरपुर और कांगड़ा के नाम रहा।


लड़कों मेें मंडी जिला प्रथम और कांगड़ा द्वितीय स्थान पर रहा। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों के अतिरिक्त ऊना, बिलासपुर और धर्मशाला छात्रावास के 485 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed