फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sports: Himachal players won seven medals in National Masters Athletics

खेल: राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स में हिमाचल के खिलाड़ियों ने जीते सात पदक

Thu, 02 Dec 2021 10:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Dec 2021 10:23 PM IST
सार

 राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ियों ने सात पदक जीत प्रदेश का नाम रोशन किया है। इसमें 75 से अधिक आयु वर्ग में दिलबाग सिंह ने पांच हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण और 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीत राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीता।

विज्ञापन
Sports: Himachal players won seven medals in National Masters Athletics
हिमाचल के खिलाड़ियों ने जीते सात पदक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ियों ने सात पदक जीत प्रदेश का नाम रोशन किया है। इसमें 75 से अधिक आयु वर्ग में दिलबाग सिंह ने पांच हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण और 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीत राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीता। 35 से अधिक आयु वर्ग में बबीता ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक और 60 से अधिक आयु वर्ग में कांता देवी ने लंबी कूद में रजत पदक जीता। पुरुषों की 85 आयु वर्ग की 200 मीटर दौड़ में जोगिंद्र सिंह ने रजत पदक अपने नाम किया किया। 70 से अधिक आयु वर्ग में ओमप्रकाश ने पांच हजार मीटर और 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पद जीतने में कामयाबी हासिल की।

विज्ञापन


60 प्लस आयु वर्ग में सतीश कुमार ने 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे। प्रतियोगिता में देश भर के राज्यों से आए करीब  2500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश चंद वालिया, महासचिव चंद्रदेव ठाकुर और जयदेव सिंह ने प्रतिभागियों की खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और सभी पदक विजेताओं को प्रदेश का नाम रोशन किए जाने की बधाई दी। उन्होंने बताया कि मई 2021 में सुंदरनगर में राज्य स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 30 खिलाड़ियों को चयन हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed