{"_id":"5bf3ba29bdec22722526e4a7","slug":"sports-complex-shimla-shooter-vani-won-silver-medal","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल परिसर शिमला की शूटर वाणी ने जीता सिल्वर मेडल","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
खेल परिसर शिमला की शूटर वाणी ने जीता सिल्वर मेडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
खेल परिसर शिमला की शूटर वाणी ने सिल्वर मेडल जीता है। राजधानी शिमला में स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर की शूटिंग रेंज से प्रशिक्षण ले रही कान्वेंट ऑफ जीजस एंड मेरी की छात्रा वाणी महिंद्रो ने केरला त्रिवेंद्रम में 62वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप मेें दस मीटर एअर राइफल वुमन यूथ टीम इवेंट में प्रदेश को सिल्वर मेडल दिलवाया। प्रदेश की टीम में वाणी के साथ रोहड़ू की शूटर जीना खिट्टा और चौपाल की शूटर शुभदायनी लक्ष्मी सदस्य थी।
विज्ञापन
इन तीनों शूटर ने 16 से 19 नवंबर तक हुई स्पर्धा में 1857.1 प्वाइंट लेकर प्रदेश के लिए सिल्वर मेडल जीता। इन शूटर के अच्छे प्रदर्शन पर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के उप निदेशक और इंदिरा गांधी खेल परिसर के इंचार्ज सुबोध रमोल, परिसर के शूटिंग कोच रविद्रं प्रकाश और हिमाचल प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के सचिव ईश्वर रोहाल ने खुशी जताते हुए शूटरों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की है।
विज्ञापन