फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Spartan Club defeated A Ten won by 7-1 in District Football League in meerut

जिला फुटबॉल लीग में स्पार्टन क्लब ने ए-टेन को हराया, 7-1 से जीता मुकाबला

Wed, 03 Oct 2018 05:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 03 Oct 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
Spartan Club defeated A Ten won by 7-1 in District Football League in meerut
football in india

मेरठ के तोपखाना मैदान पर चल रही जिला फुटबॉल लीग में मंगलवार को स्पार्टन क्लब ने ए टेन क्लब को 7-1 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। पूरे मैच में स्पार्टन क्लब हावी दिखाई दिया। दिन का पहला मुकाबला सनराइजर्स और ड्रीम फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया, जिसमें सनराइजर्स क्लब ने 1-0 से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


टीसीसी और एसएंडएस इंटरनेशनल के बीच खेला गया मुकाबला भी लगभग एकतरफा रहा। मुकाबले में टीसीसी ने 5-0 से जीत दर्ज की। सेवन स्टार और यूनाइटेड फुटबाल क्लब के बीच गजब का मैच हुआ। हाफ टाइम तक दोनों टीम 1-1 गोल कर बराबरी पर रहीं। मैच के अंतिम मिनट में मेरठ यूनाइटेड ने गोल दागकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


दिन का आखिरी मुकाबला जेन एक्स क्लब और शील्ड एफसी के बीच हुआ, जिसमें दोनों टीमों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। शील्ड एफसी ने मुकाबला 2-1 से जीता। इससे पूर्व मुख्य अतिथि रहे सुरजीत कुमार और एडवोकेट आनंद कश्यप ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजन सचिव ललित पंत ने बताया कि बुधवार को तीन मैच होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed