{"_id":"5bb0d1f4867a557ed20b298d","slug":"sonam-yadav-of-firozabad-selected-in-uttar-pradesh-women-s-cricket-nineteen-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश महिला-19 क्रिकेट टीम में फिरोजाबाद की सोनम यादव चयनित","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
उत्तर प्रदेश महिला-19 क्रिकेट टीम में फिरोजाबाद की सोनम यादव चयनित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sun, 30 Sep 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
फिरोजाबाद जिला क्रिकेट एकेडमी ओम ग्लास स्टेडियम राजा का ताल की 11 वर्षीय सोनम यादव उत्तर प्रदेश महिला-19 क्रिकेट टीम में चयनित हुई हैं। सोनम बाएं हाथ की स्पिनर और मध्यक्रम की बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
उनके प्रशिक्षक विकास पालीवाल ने बताया कि सोनम, उत्तर प्रदेश महिला-19 टीम में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं। उन्होंने बताया कि पांच अक्टूबर से कानपुर के कमला क्लब में सात दिन का कैंप चलेगा। उसके बाद 14 अक्टूबर को टीम बंगलुरू के लिए कानपुर से रवाना होगी।
विज्ञापन
उनके चयन पर जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव केशव लहरी, नीलमणि चतुर्वेदी, शिवकांत शर्मा, डा. रामनाथ सुमन, राजेश यादव, विनयकांत शर्मा, निशांत खरे, रवि यादव, यादुवेंद्र यादव, अभिषेक गौतम आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन