राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे ये खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी खेल परिसर में चल रही राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोलन और कांगड़ा के खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचे।
इंदिरा गांधी खेल परिसर में चल रही राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल 35 साल आयु वर्ग में सोेलन के योगेश चौहान और कुल्लू के दीपक कुमार, शिमला के जितेंद्र कुमार और सुरेंद्र पाल ने अपने अपने मुकाबले जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र शर्मा और आयोजन सचिव विजय धौटा ने बताया कि 40 वर्ष आयु वर्ग के एकल मुकाबले में सोलन के विनय शर्मा, कांगड़ा के हितेंद्र सैनी, अश्वनी मेहरा और शिमला के विकास सूद ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। 45 वर्ष के मुकाबलों में ऊना के डॉ. कमल मलिक, सोलन के दीपक दत्ता, कुल्लू के एंजल और सोलन के डॉ. विनय बत्रा भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर गए हैं।
50 वर्ष आयु वर्ग के मुकाबलों में सोलन के पीडी कौशल, शिमला के मनवीर सिंह, मंडी के भूपेंद्र ठाकुर, 55 वर्ष आयु वर्ग में राजीव सूद ने सेमीफ ाइनल में पहुंचे। 60 आयु वर्ग में सोलन के वीके जोशी, सोलन के ही रमेश चौहान और विजय वर्मा जबकि शिमला के कमल किशोर क्वाटर फाइनल खेल कर शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेलेंगे। 65 वर्ष आयु वर्ग एकल मुकाबले में शिमला के जेपी भट्ट और कुल्लू के मंगत राम भी मुकाबले में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
40 वर्ष आयु के शुक्रवार को खेले गए युगल मुकाबलों में शिमला के ज्ञान ठाकुर और ईश्वर कटारिया ने ऊना के डॉ. मलिक और विश्वनाथ मनकोटिया को संघर्षपूर्ण मुकाबले में मात देकर सेमीफ ाइनल में प्रवेश किया। कांगड़ा के अश्वनी मेहरा और विकास शर्मा की जोड़ी ने हमीरपुर के गौतम राणा और प्रदीप कुमार को हराया। शिमला के विजय धोटा और विकास सूद तथा कांगड़ा के संजय आचार्या और विशाल मित्रा सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
खेल मंत्री बोले, दो माह में तैयार होगी खेल नीति
45 वर्ष आयु वर्ग में शिमला के ज्ञान ठाकुर और मनवीर सिंह, कुल्लू के एंजल और शैली ए ऊना के हरेंद्र सिंह और मनोज शर्मा तथा सोलन के विनय बत्रा और संचित सेमीफाइनल में पहुंचे। 50 वर्ष आयु वर्ग में चंद्रशेखर और संजीव भाटिया तथा चांद किशोर और सुरेंद्र सेमीफाइनल में पहुंचे। 55 आयु वर्ग में कमल किशोर और नरेश दत्त ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
इंदिरा गांधी खेल परिसर में वीरवार से शुरू हुई राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के देर शाम हुए उद्घाटन अवसर पर खेल मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर ने कहा कि अगले दो माह में प्रदेश की खेल नीति तैयार हो जाएगी। जनवरी महीने में राज्य के तमाम खेल संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर राज्य की नयी खेल नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।
उन्होंने खेल संघों में राजनेताओं द्वारा पद हथियाए जाने को खेलों के लिए घातक बताया। उन्होंने कहा कि खेल संघों में खिलाड़ियों को ही तवज्जो मिलनी चाहिए। बैडमिंटन को प्रदेश के ए ग्रेड खेल में शामिल करने की बात कही और इस चैंपियनशिप के आयोजक शिमला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन को एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा भी की।