{"_id":"5cb31a56bdec2213fd29acfc","slug":"sneha-win-silver-in-junior-boxing-in-spain","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्नेहा ने स्पेन में जीता सिल्वर","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्नेहा ने स्पेन में जीता सिल्वर
Sun, 14 Apr 2019 05:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 14 Apr 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
किन्नौर की बेटियां अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उम्दा प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। इसी कड़ी में सांगला की स्नेहा कुमारी ने स्पेन में आयोजित 63 किलोग्राम वजन की यूथ एवं जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर नाम कमाया है। यह प्रतियोगिता स्पेन के मर्सिया में 10 से 14 अप्रैल तक हुई।
विज्ञापन
इससे पहले स्नेहा ने तेलंगाना में आयोजित अंडर 19 स्कूल नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी सिल्वर मेडल जीतकर माता-पिता का नाम रोशन किया है। मोहाली में हुई जूनियर नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी सिल्वर मेडल और खेलो इंडिया नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। स्नेहा कुमारी के कोच श्याम रतन नेगी ने बताया कि स्नेहा इस समय सरकारी स्कूल सांगला में 11वीं कक्षा में पढ़ रही है। उसके दो भाई निखिल और रिशप बहन की कामयाबी से गदगद हैं।
विज्ञापन
स्नेहा के पिता मनोज कुमार नेगी केंद्रीय विद्यालय असम में बतौर कॉमर्स शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। वहीं माता सर्जन देवी गृहिणी हैं। सर्जन देवी का कहना है कि उनकी बेटी एक दिन ओलंपिक खेलों में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर लाएगी। उन्होंने अपनी बेटी को इतना मजबूत बनाया है कि वह ओलंपिक खेलों में भी भाग लेकर गोल्ड मेडल जीत सके।
विज्ञापन