फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Skiing Competition: Nikhil Thakur wins gold in Junior Joint Salam

स्कीइंग प्रतियोगिता: जूनियर ज्वाइंट सलालम में निखिल ठाकुर ने जीता सोना

Mon, 27 Jan 2020 07:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Jan 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
Skiing Competition: Nikhil Thakur wins gold in Junior Joint Salam
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कुल्लू जिले के सोलंगनाला स्की ढलान पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय स्नो बोर्ड और स्कीइंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन लड़कों के जूनियर ज्वाइंट सलालम में प्रथम स्थान मनाली के निखिल ठाकुर ने किया। सोलंग के अभिषेक ठाकुर ने रजत और बुरुआ के विनय व्यास को कांस्य पदक मिला। जूनियर लड़कियों के वर्ग में पलचान की विपाशा ठाकुर ने गोल्ड मेडल, रूवाड़ की अंकिता ने रजत पदक हासिल किया है।

विज्ञापन


ज्वाइंट सलालम में मनाली के प्रणव ठाकुर ने गोल्ड, रूवाड़ के कीर्ति किशन और मनाली के सुमित महंत ने कांस्य पदक जीता। क्रॉस कंट्री मुकाबले के पुरुष वर्ग में रूवाड़ के खूबराम ने गोल्ड जीता। कोठी के टिकम राम ने रजत और बुरुआ के हीरा लाल ने कांस्य पदक जीता। क्रॉस कंट्री महिला वर्ग में बुरुआ की भुवनेश्वरी ने सोना, सोलंग की गीता को रजत और पलचान की दीक्षा को कांस्य पदक मिला। 
विज्ञापन


स्नो बोर्ड के ज्वाइंट सलालम के पुरुष वर्ग में बुरुआ के कमलजीत ने स्वर्ण, पंकज और अंकित ने संयुक्त रूप से रजत पदक हासिल किए। कांस्य पदक रूवाड़ के राजू को मिला। स्नो बोर्ड के पुरूष ओपन में मनाली के हितेश शर्मा ने गोल्ड हासिल किया। मनाली के ही तितेश ठाकुर को रजत और बुरुआ के कमलजीत को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वाइंट सलालम जूनियर के लड़कियों के वर्ग में सोलंग की साक्षी ठाकुर ने सोना, सोलंग की ललिता ठाकुर को रजत और रूवाड़ की दीया ठाकुर को कांस्य पदक जीता। सलालम लड़कियों के वर्ग में रूवाड़ की अंकिता ठाकुर, पलचान की विपाशा, सलालम के लड़कों के वर्ग में सोलंग के राहुल ठाकुर, रूवाड़ के मोहित ठाकुर और सोलंग के अविनाश ठाकुर, सब जूनियर वर्ग में पलचान की निया ठाकुर, पलचान की ही पलक ठाकुर और रूवाड़ कि जैसमिन ने क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीता है।


समापन की अध्यक्षता अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक कर्नल नीरज राणा ने की। प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागी सात से 11 फरवरी को उत्तराखंड के ओली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ठाकुर, स्की एंड स्नो बोर्ड के महासचिव रुप चंद नेगी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed