{"_id":"5e2b0d968ebc3e4af3409a3e","slug":"skiing-adventure-will-start-from-this-day-in-solanganala-manali-250-skiers-reached","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली के सोलंगनाला में इस दिन से शुरू होगा स्कीइंग का रोमांच, 250 स्कीयर्स पहुंचे","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
मनाली के सोलंगनाला में इस दिन से शुरू होगा स्कीइंग का रोमांच, 250 स्कीयर्स पहुंचे
Fri, 24 Jan 2020 09:01 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 Jan 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
स्कीइंग(फाइल फोटो)
पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला में आज से स्कीइंग और स्नो बोर्ड का रोमांच देखने को मिलेगा। दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 250 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का रोमांच देखने के लिए दर्शक भी सोलंगनाला का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन की ओर से सोलंगनाला की अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग ढलानों में महिला और पुरुष वर्ग की सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर प्रतियोगिता करवाई जा रही है। पहले दिन अल्पाइन स्कीइंग और स्नो बोर्ड की सलालम स्पर्धा में तीनों वर्गों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन
26 जनवरी को पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों के लिए 10 किमी लंबी और लड़कियों के लिए पांच किमी लंबी क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता होगी। दो दिवसीय चैंपियनशिप के लिए अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण खेल संस्थान मनाली भी योगदान दे रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ठाकुर ने बताया कि प्रदेश भर से सभी स्की और स्नो बोर्ड क्लबों से लगभग 250 खिलाड़ी मनाली पहुंच चुके हैं। प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।