{"_id":"5bd709f3bdec2269827d4a0a","slug":"shubhaman-gill-get-place-in-punjab-ranji-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवी-भज्जी को झटका, शुभमन की बल्ले-बल्ले... पंजाब की जिम्मेदारी इनके कंधों पर होगी","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
युवी-भज्जी को झटका, शुभमन की बल्ले-बल्ले... पंजाब की जिम्मेदारी इनके कंधों पर होगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 29 Oct 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
shubhman gill
- फोटो : फाइल फोटो
उम्दा युवा खिलाड़ी शुभमन गिल को पंजाब रणजी टीम में शामिल किया गया है। रणजी ट्राफी के लिए पंजाब टीम की कमान मनदीप सिंह को सौंपी गई है। रणजी ट्राफी में पंजाब की टीम आंध्र प्रदेश के खिलाफ 1-4 नवंबर को अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन
गुरकीरत सिंह को उप कप्तान बनाया गया है। पीसीए के प्रवक्ता सुशील कपूर ने बताया कि अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के मेंबर रहे युवा शुभमन गिल को पंजाब रणजी टीम में शामिल किया गया है। उनके अनुसार, शुभमन का यह पहला रणजी सीजन होगा।
विज्ञापन
पंजाब टीम इस प्रकार है : मनदीप सिंह (कप्तान), गुरकीरत सिंह मान (उप कप्तान), अभिषेक गुप्ता (विकेट कीपर), शुभमन गिल, जीवनजोत सिंह, अनमोल प्रीत सिंह, सनवीर सिंह, अभिषेक शर्मा, मंयक, अर्पित पन्नू, विनय चौधरी, सिद्धार्थ कौल, सुबेग गिल, बलतेज सिंह, बरिंदर सरन, शरद लूंबा। टीम का कोच राजदीप कलसी को बनाया गया।
विज्ञापन