फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut, Saurabh Chaudhari reachs home after wins gold medals international shooting competition

शूटर सौरभ चौधरी का कलीना में जोरदार स्वागत, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते हैं तीन गोल्ड मेडल

Mon, 12 Nov 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 12 Nov 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
meerut, Saurabh Chaudhari reachs home after wins gold medals international shooting competition
saurabh chaudhary
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तीन गोल्ड मेडल जीतकर गांव और देश का नाम दुनिया में रोशन करने वाले कलीना निवासी शूटर सौरभ रविवार को अपने गांव पहुंचे। गांव में सौरभ का जोरदार स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


ग्रामीण सौरभ को कलीना गांव के बाहर से घर तक ढोल नगाड़ों की थाप पर घर लेकर आए। ग्रामीणों ने सौरभ के साथ फोटो भी खिंचवाए। सौरभ चौधरी के गांव में मेन रोड से लेकर उसके घर तक गांव के ही समाजसेवी डॉ. नीरज सिवाच ने भी स्वागत किया। 
विज्ञापन


वहीं राष्ट्रीय लोकदल का प्रतिनिधिमंडल गांव कलीना पहुंचा और सौरभ चौधरी का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर रालोद प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने कहा कि सौरभ गांव व जनपद तथा देश का नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल ब्रह्मपाल तोमर ने कहा कि बच्चों के चरित्र निर्माण में माता पिता का बड़ा हाथ होता है। इसलिए सौरभ चौधरी के माता पिता भी धन्यवाद के पात्र हैं। जिन्होंने आर्थिक तंगी के बावजूद सौरभ को आगे बढ़ने में पूर्ण सहयोग किया। 


डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है आवश्यकता है उनकी प्रतिभा को निखारने की। जिला अध्यक्ष राहुल देव ने बताया कि आगामी 20 नवंबर को एनएएस कॉलेज में जयंत चौधरी, सौरभ चौधरी को खेल सम्मान से सम्मानित करेंगे। इस मौके पर रणवीर दहिया, अर्जुन ढिंढाला, बिल्लू राठी भी मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed