{"_id":"5bae2184867a557f6917ff67","slug":"shooter-gauri-shyoran-and-curator-navroop-reached-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यूरेटर नवरूप ने दिया सफलता का मंत्र, कहा- मानसिक रूप से मजबूत खिलाड़ी बन सकता है बेहतरीन प्लेयर","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
क्यूरेटर नवरूप ने दिया सफलता का मंत्र, कहा- मानसिक रूप से मजबूत खिलाड़ी बन सकता है बेहतरीन प्लेयर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 28 Sep 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
क्यूरेटर नवरूप व शूटर गौरी श्योराण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर खिलाड़ी के करियर में उतार-चढ़ाव आता है। उस समय अगर खिलाड़ी अपने आप को मानसिक रूप से मजबूत कर लेता है तो भविष्य में एक बेहतर खिलाड़ी साबित हो सकता है। यह कहना है खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर एक खास प्रोग्राम तैयार करने वाले क्यूरेटर नवरूप का, जो कि गुरुवार को मीडिया से रू-ब-रू हुए। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने अक्सर देखा होगा की एक खिलाड़ी एक दिन अच्छा प्रदर्शन करता है और अगले दिन उसी खिलाड़ी का प्रदर्शन फीका पड़ जाता है।
विज्ञापन
ऐसे में खिलाड़ियों को अपनी मानसिक मजबूती व मनोदशा को बेहतर करना होगा। इसके लिए खिलाड़ियों को अल्फा प्रो-जोन प्रोग्राम के तहत ट्रेनिंग लेने की आवश्यकता है। इस मौके पर इंटरनेशनल लेवल पर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली युवा शूटर गौरी श्योराण भी मौजूद रहीं। जो कि क्यूरेटर नवरूप से ट्रेनिंग की शुरूआत कर चुकी है।
विज्ञापन
गौरी ने बताया की इस प्रोग्राम की मदद से कैसे उन्होंने अपने प्रदर्शन को बेहतर किया है। गौरी ने बताया कि नवरूप के मानसिक मजबूती प्रोग्राम से वह काफी प्रभावित हुई हैं। उन्हें उम्मीद है कि देश के अन्य युवा भी ऐसे ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होकर अपने भविष्य को संवार सकते हैं। नवरूप ने बताया कि 14 अक्टूबर से चंडीगढ़ में उनका प्रोग्राम शुरू होगा, जिसमें कोई भी खिलाड़ी भाग ले सकता है।
विज्ञापन
अल्फा प्लेयर प्रो-जोन का ले रही सहारा
शूटर खिलाड़ी गौरी श्योराण ने बताया कि किसी भी टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए मानसिक रूप से मजूबत रहना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि मैच के दौरान व पहले खिलाड़ियों को कई तरह का प्रेशर झेलना पड़ता है। ऐसे में खिलाड़ियों को इस तरह के प्रोग्राम की अधिक आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले टूर्नामेंट के लिए मैं इसी प्रोग्राम के तहत तैयारी कर रही हूं। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप होना है, जिसके ट्रायल अक्टूबर के अंतिम सप्ताह या फिर नवंबर के पहले सप्ताह में होंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम के तहत खिलाड़ी मानसिक रूप से काफी मजबूत होंगे। उधर, नवरूप का चंडीगढ़ में प्रोग्राम शुरू होगा, जिसमें कोई भी खिलाड़ी भाग ले सकते है।