{"_id":"5c57e885bdec2225060d7ba3","slug":"shimla-wins-t20-championship-in-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन को हराकर टी-20 का चैंपियन बना शिमला","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
सोलन को हराकर टी-20 का चैंपियन बना शिमला
Mon, 04 Feb 2019 12:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीनियर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में शिमला की टीम सोलन को हराकर चैंपियन बनी है। अंतर जिला सीनियर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में हुआ। शिमला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 145 रन बनाए। सोलन की टीम 19.1 ओवरों में 124 रन पर ही ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में शिमला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 144 बनाए। इसमें अभिमन्यु सिंघा ने 40, अभिमन्यु राणा सात, निखिल गांगटा 20, दिग्विजय रंगी सिंह 22, मयंक डागर 16, आतिश भलैक 18, अक्षय चौहान नौ और नवीन कुमार ने दो रन टीम के स्कोर में जोड़े।
विज्ञापन
सोलन की ओर से विपिन शुभम शर्मा ने 4 ओवर में 33 रन देकर सर्वाधिक चार और वैभव गोपाल अरोड़ा ने 35 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि जोगिंद्र शर्मा और प्रशांत शिव ने 1-1 विकेट लिया। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोलन की टीम 19.1 ओवर में 124 रन बना सकी।
विज्ञापन
सोलन की ओर से करूण कुमार ने आठ, प्रशांत चोपड़ा दो, मिनेश दलीप ठाकुर आठ, प्रवीन मदन ठाकुर 30, शुभम नेगी 26, सन्यम सैनी दो, वैभव गोपाल अरोड़ा 12, अजीज सफी मोहम्मद ने छह रन मारे। शिमला के गेंदबाजों में अक्षय चौहान ने सर्वाधिक तीन, नवीन कुमार और एस जंवाल ने 2-2, दिग्विजय सिंह और मयंक डागर ने 1-1 विकेट लिया।