फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Senior National Skiing Championship started in solangnala Manali himachal

मनाली में सीनियर नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप का आगाज

Sat, 02 Feb 2019 10:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/ कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/ कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 Feb 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
Senior National Skiing Championship started in solangnala Manali himachal

हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली और विंटर कार्निवल कमेटी की ओर से भारतीय ओलंपिक संघ के संरक्षण में करवाई जा रही छह दिवसीय सीनियर नेशनल एल्पाइन स्की एवं स्नो बोर्डिंग चैंपियनशिप शुक्रवार को सोलंगनाला में आरंभ हो गई है। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली और सेना के स्कीयर्स भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन बर्फबारी और पैराग्लाइडरों की ओर से पुष्प वर्षा के बीच आनी के विधायक किशोरी लाल सागर ने किया। चैंपियनशिप के आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई देते हुए किशोरी लाल ने कहा कि इसके माध्यम से राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ-साथ उभरते हुए स्थानीय खिलाड़ियों को भी बहुत बड़ा मंच मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक वर्ष के दौरान खेलों को बढ़ावा देने के लिए व्यापक कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए परशुराम पुरस्कार की परंपरा फिर से आरंभ की गई है। उन्होंने कहा कि सोलंग के अलावा कुल्लू जिला के अन्य क्षेत्रों में भी विंटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिया जाएगा। किशोरी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मार्गदर्शन और वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के अथक प्रयासों से सोलंग में वैश्विक स्तर के खेल आयोजन सुनिश्चित किए जाएंगे। स्थानीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए रूस और अन्य देशों में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शियाई स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर विचार

Senior National Skiing Championship started in solangnala Manali himachal

समारोह की विशेष अतिथि एवं जिला परिषद सदस्य धनेश्वरी ठाकुर और भारतीय ओलंपिक संघ के संयोजक राकेश शर्मा ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया। कहा कि संघ आने वाले समय में सोलंग में एशियाई स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर विचार करेगा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में विंटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ हरसंभव मदद देगा। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रूप चंद नेगी ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण के अतिरिक्त निदेशक एवं आयोजन समिति के सचिव अश्वनी कुमार ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और आयोजन में सहयोग देने वाली सभी संस्थाओं का धन्यवाद किया।

उद्घाटन समारोह में एसडीएम रमन घरसंगी, सासे के कर्नल दिनेश दीक्षित, राज्य योजना बोर्ड के सदस्य युवराज बोध, नीना ठाकुर, विंटर गेम्स एसोसिएशन के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed