फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   security arrangements in atal bihari vajpayee stadium

सुरक्षा को लेकर नहीं होगा कोई समझौता हुड़दंग किया तो जाएंगे जेल

Tue, 06 Nov 2018 01:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 Nov 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
security arrangements in atal bihari vajpayee stadium
इंडिया व वेस्टइंडीज की टीम को देखकर उत्साहित लोग - फोटो : amar ujala
अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज के बीच मंगलवार को प्रस्तावित मैच के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हुड़दंग करने वालों को हवालात की हवा खानी पड़ेगी। वहीं स्टेडियम के आसपास राजनैतिक व धार्मिक पोस्टर-बैनर ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। 
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि स्टेडियम में किसी भी प्रकार का राजनैतिक या धार्मिक स्टीकर, बैनर व पोस्टर ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। पर्स व मोबाइल फोन के अलावा कुछ भी नहीं ले जा सकेंगे। स्टेडियम के आसपास राजनैतिक या धार्मिक स्टीकर, बैनर व पोस्टर नहीं लगाने दिया जाएगा।
विज्ञापन


मैच के दौरान किसी प्रकार के हुड़दंग व नारेबाजी पर सख्ती से प्रतिबंध है। स्टेडियम में लगे सीसीटीवी कैमरों के दर्शकों पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी मौजूद रहेंगे। शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों को थाने पहुंचाया जाएगा। इसी तरह स्टेडियम में किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र भोंपू-सीटी आदि ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed