फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   saurabh chaudhary manu bhakar Meerut shooters won gold in Kuwait defeated China mixed doubles

कुवैत में मेरठ के निशानेबाजों पर खूब बरसा सोना, मिक्स डबल में चीन को दी शिकस्त

Sat, 10 Nov 2018 11:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 10 Nov 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
saurabh chaudhary manu bhakar Meerut shooters won gold in Kuwait defeated China mixed doubles
saurabh chaudhary

दिवाली पर मेरठ के शूटर सौरभ चौधरी पर कुवैत में जमकर सोना बरसा। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल में व्यक्तिगत, टीम इवेंट और मिक्स इवेंट में गोल्ड पर निशाना साधा। शुक्रवार को मिक्स इवेंट में सौरभ चौधरी ने साथी शूटर मनु भाकर के साथ गोल्ड जीता है। सौरभ दो दिन में तीन स्वर्ण पदक पर कब्जा कर चुके हैं। उनके प्रशंसक अब उन्हें 'गोल्डन ब्वॉय' बोलने लगे हैं।

विज्ञापन


मेरठ के कलीना गांव निवासी सौरभ चौधरी का सितारा इन दिनों बुलंदियों पर है। अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय स्पर्धाओं में लगातार स्वर्ण जीतकर सौरभ ने हर जगह देश का परचम लहराया है। इस स्पर्धा से पहले वह आईएसएसएफ विश्वकप, जकार्ता के एशियन गेम्स, अर्जेंटीना में यूथ ओलंपिक गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

विज्ञापन

 

पहले कुवैत में 11वीं एशियन एयरगन चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत और टीम इवेंट में डबल स्वर्ण पदक झटका और फिर मिक्स टीम ने चीन को पछाड़कर स्वर्ण पर कब्जा जमाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन के शूटर को हराया

485.4 अंक पाकर मनु भाकर और सौरभ चौधरी पहले पायदान पर रहे। जबकि चीन के शूटर 477.9 अंक पाकर दूसरे पायदान पर रहे। उन्होंने शुक्रवार को मिक्स इवेंट में महिला शूटर मनु भाकर के साथ सोने पर निशाना साधा। 

लगातार 10 मीटर शूटिंग स्पर्धा के तीन इवेंट में सौरभ ने खुद को साबित किया है। पिता जगमोहन सिंह सिवाच ने सौरभ के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की। लगातार बेटे के प्रदर्शन से पिता सहित परिवार गदगद है। 10 मीटर एयर पिस्टल में सौरभ के आगे विदेशी शूटर टिक नहीं पा रहे हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed