फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sameer Rizvi from meerut selected in indian Cricket team under-19 category

सात साल की उम्र में उठाया बल्ला, अंडर-19 वर्ग में टीम इंडिया में बनाई जगह

Thu, 04 Oct 2018 05:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 04 Oct 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
sameer Rizvi from meerut selected in indian Cricket team under-19 category
समीर रिजवी - फोटो : अमर उजाला

यह करिश्माई बल्लेबाज है बेगमपुल निवासी 16 वर्षीय समीर रिजवी। समीर ने कम उम्र में ही अंडर-19 वर्ग में टीम इंडिया में जगह बना ली है। समीर ने बताया कि उनके पिता हसीन लोहिया एक प्रापर्टी डीलर है। समीर के मुताबिक उनके अंदर क्रिकेट का जुनून उनके मामा तनकीब से आया।  

विज्ञापन


समीर जब 7 साल के थे उनके मामा उन्हें गांधी बाग में क्रिकेट खेलने के लिए ले जाते थे और इस खेल की बारीकियां समझाते थे। समीर ने बताया कि फिर मैंने इस खेल को अपना लक्ष्य बना लिया और ज्यादा से ज्यादा समय क्रिकेट को देना शुरू कर दिया। सुबह से लेकर शाम तक सिर्फ क्रिकेट ही क्रिकेट दिमाग में चलता रहता है। 
विज्ञापन


समीर जेपी अकेडमी के 10वीं के छात्र है। अपने क्रिकेट कॅरियर में उन्होंने यूपी ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी आयोजित कई टूर्नामेंट, ट्रॉफी खेली और अपनी शानदार बल्लेबाजी का कमाल भी दिखाया। समीर ने पिछले कुछ माह में अंडर- 16 में खेलते हुए सात मैचों में शानदार 610 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने भी दिया साथ

उनकी लगातार बल्लेबाजी करने की क्षमता, शॉट मारने के स्टाइल को देखते हुए अगस्त में चयनकर्ताओं ने उन्हें भारत की अंडर-19 टीम के लिए चुना। समीर के मुताबिक दो अक्टूबर को अंडर-19 यूपी की टीम का चयन किया गया है। जिसमें उनका भी नाम शामिल है। इस समय वह हैदराबाद में है। 

रिजवी के अनुसार परिवार में पिता हसीन लोइया, मां रुखसाना, एक बड़ा भाई हसीन रिजवी और दो बहने हैं। परिवार में क्रिकेट खेलने को लेकर सभी का सपोर्ट मिला। सभी ने उन्हें प्रोत्साहित ही किया। वहीं मामा कोच तनकीब ने उन्हें यहां तक पहुुंचाया है। समीर अंडर-19 इंडिया टीम में अपनी बल्लेबाजी का करिश्मा दिखाने के लिए तैयार हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed