फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: 3-day sports competition start on the field of Police Line, Meerut rocks in athletics

सहारनपुर पुलिस लाइन के मैदान पर 3 दिवसीय प्रतियोगिता शुरू, एथलेटिक्स में रहा मेरठ का दबदबा    

Wed, 10 Oct 2018 07:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 10 Oct 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur: 3-day sports competition start on the field of Police Line, Meerut rocks in athletics
सहारनपुर न्यूज - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में पुलिस लाइन के मैदान पर आयोजित मेरठ जोन की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मेरठ जोन के आठ जिलों की टीमों ने भाग लिया। इसमें पहले दिन मेरठ पुलिस के एथलेटिक्स का जलवा रहा।

विज्ञापन

           
बुधवार से आयोजित तीन दिवसीय 22वीं अंतर जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2018 का शुभारंभ एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने गुब्बारे छोड़कर किया। प्रतियोगिता में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर एवं गाजियाबाद के कुल 150 प्रतियोगी भाग ले रहे हैं।        
विज्ञापन


प्रतियोगिता में पहले दिन पुरुष वर्ग की 800 मीटर पुरुष दौड़ में सहारनपुर के राकेश ने प्रथम एवं गाजियाबाद के गौरव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में मेरठ के विकास राणा प्रथम, सहारनपुर के आशीष द्वितीय, त्रिकूद में गाजियाबाद के इमरान सलमानी एवं गौतमबुद्धनगर के अभिषेक क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोला फेंक में सहारनपुर के भूपेंद्र सिंह प्रथम, गौतमबुद्धनगर के रवि द्वितीय, 400 मीटर की बाधा दौड़ में गाजियाबाद के धीरज प्रथम और बुलंदशहर के जगदेव द्वितीय स्थान पर रहे।महिला वर्ग की गोला फेंक में गौतमबुद्धनगर की कल्पना प्रथम एवं मेरठ की संध्या द्वितीय, चक्का फेंक में गौतमबुद्धनगर की कल्पना प्रथम एवं पूजा द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में मेरठ की कुसुम प्रथम एवं यशोदा द्वितीय रहीं।


लंबी कूद में मेरठ की संध्या प्रथम एवं मुजफ्फरनगर की शालू द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में मेरठ की निर्दोष प्रथम एवं गौतमबुद्धनगर की प्रवीण द्वितीय व 800 मीटर दौड़ में गौतमबुद्धनगर की अरुण प्रथम और गाजियाबाद की चीनू द्वितीय रही। इस मौके पर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसपी यातायात विनीत भटनागर, सीओ लाइंस रामशरण सिंह, सीओ गंगोह राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।            

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed