{"_id":"5bc78b4fbdec2269757885be","slug":"rizul-bhatia-beat-pawan-sharma-in-quarter-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनिस मुकाबलाः पवन शर्मा को हरा रिजुल भाटिया सेमीफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
टेनिस मुकाबलाः पवन शर्मा को हरा रिजुल भाटिया सेमीफाइनल में पहुंचे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
tenis
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ क्लब में टेनिस के कई मुकाबले करवाए जा रहे हैं। बुधवार को लड़कों के अंडर -14 आयु वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रिजुल भाटिया ने पवन शर्मा को 6-1,6-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी आयु वर्ग में यश जिंदल, नामिश शर्मा और यश वर्धन ने आसानी से अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
अंडर -16 आयु वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गौरव कुमार ने रिजुल भाटिया को 7-6 और 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसी आयु वर्ग में जगतेश्वर थिंड, हरमनप्रीत सिंह और अविश वर्मा ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लड़कियों के अंडर -14 आयु वर्ग में ओमिशा निश्चल ने खुशी शर्मा को 4-6, 6-1, 6-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
इसी आयु वर्ग में जिज्ञासा और अनुशा वर्मा ने भी क्वार्टर फाइनल में जीत दर्जकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लड़कियों के अंडर -16 आयु वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पवनदीप कौर ने विशिता को 6-0, 6-0 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। इसी आयु वर्ग में कैथरीन, वैदेही और हरनूर ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन
देव समाज कॉलेज को हरा कर केबीएस ढिल्लों ने जीता टूर्नामेंट
केबीएस ढिल्लों क्लब ने देव समाज कॉलेज सेक्टर-45 को छह विकेट से शिकस्त देकर केबीएस ढिल्लों ट्रॉफी जीत ली है। चंडीगढ़ वूमेन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में देव समाज कॉलेज सेक्टर-45 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 72 रन बनाए। इसके जवाब में केबीएस ढिल्लों क्लब ने चार विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाकर मैच जीत लिया। आशा नेगी को वूमेन ऑफ द मैच, पलक राणा को बेस्ट बैट्स वूमेन ऑफ द टूर्नामेंट और रुचि कपूर को बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।