{"_id":"5c0bb131bdec2241bb51dbbb","slug":"rishika-win-bronze-medal-in-national-wrestling-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल नेशनल कुश्ती में ऋषिका ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
स्कूल नेशनल कुश्ती में ऋषिका ने जीता कांस्य पदक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)
Updated Sat, 08 Dec 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
PIC
हरियाणा के सोनीपत में स्कूल नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में बिलासपुर के पंजगाई स्कूल की ऋषिका ने कांस्य पदक जीता है। छात्रा का चयन पुणे में होने वाली खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह 53 किलोग्राम भार वर्ग में देश भर से आए बेहतर आठ खिलाड़ियों के साथ दांव पेच लगाएंगी।
विज्ञापन
ऋषिका पंजगाई स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा हैं। इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत चुकी हैं। डीपीई जगदीश ने बताया कि ऋषिका ने कांस्य पदक जीता है। 64वीं कन्या स्कूल नेशनल प्रतियोगिता हरियाणा केे सोनीपत में चल रही है।
विज्ञापन
पांच दिसंबर से शुरू हुई प्रतियोगिता नौ दिसंबर तक चलेगी। बताया कि ऋषिका सेमीफाइनल में हार गईं थीं। इसके बाद कांस्य पदक के लिए मुकाबला हुआ। इसमें उन्होंने मध्यप्रदेश की रिया को हराया। अब उनका चयन खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य अश्वनी गुप्ता ने छात्रा की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन