{"_id":"5c290948bdec2256d5718815","slug":"restrictions-removed-from-international-table-tennis-player-soumyajit-ghosh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेशनल टेबल टेनिस प्लेयर सौम्यजीत घोष पर से हटा प्रतिबंध, जानें क्या आरोप लगे थे","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
इंटरनेशनल टेबल टेनिस प्लेयर सौम्यजीत घोष पर से हटा प्रतिबंध, जानें क्या आरोप लगे थे
Mon, 31 Dec 2018 09:29 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 31 Dec 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
saumyajit roy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत घोष से प्रतिबंध हटा दिया गया है। सौम्यजीत पर मार्च 2018 में दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज होने के कारण प्रतिबंध लगाया गया था। उस समय उनको कॉमनवेल्थ गेम्स की भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था। लंबे अंतराल के बाद सौम्यजीत वापसी करेंगे। जनवरी में होने वाली नेशनल सीनियर टेबल टेनिस चैंपियनशिप में खेल सकेंगे।
विज्ञापन
सौम्यजीत घोष पर दुष्कर्म, आपराधिक षड्यंत्र, महिला की सहमति के बिना गर्भपात कराने समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों ने मार्च 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स की टीम से बाहर कर दिया था और अस्थायी प्रतिबंध भी लगा दिया था।
विज्ञापन
अब सोनीपत के दिल्ली पब्लिक स्कूल में चल रही नेशनल जूनियर व यूथ टेबल टेनिस चैंपियनशिप के दौरान सौम्यजीत घोष कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों से मिले थे। उनकी बात सुनकर प्रतिबंध हटाने का फैसला लिया गया है। अब सौम्यजीत सभी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकेंगे। कटक में 4-9 जनवरी तक होने वाली नेशनल सीनियर टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भी खेल सकेंगे।
विज्ञापन