{"_id":"5dede3438ebc3e1b904a779b","slug":"ravindra-singh-won-gold-in-team-event-and-bronze-in-singles-in-south-asian-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"साउथ एशियन गेम्स में जम्मू का जलवा, रवींद्र सिंह ने टीम इवेंट में सोना और एकल में जीता कांसा","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
साउथ एशियन गेम्स में जम्मू का जलवा, रवींद्र सिंह ने टीम इवेंट में सोना और एकल में जीता कांसा
Mon, 09 Dec 2019 11:31 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
रवींद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
13वें साउथ एशियन गेम्स में जम्मू जिले के बिश्नाह के रहने वाले रवींद्र सिंह ने परचम लहराया है। रवींद्र ने 10 मीटर एयर पिस्टल के टीम इवेंट में स्वर्ण, जबकि 10 मीटर एयर पिस्टल की एकल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया हैं।
विज्ञापन
नेपाल में चल रही प्रतियोगिता में रवींद्र ने रविवार को अपना मुकाबला खेला। अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रवींद्र दोहरी सफलता हासिल की। सेना में कार्यरत रवींद्र ने 12वीं एशियन एयरगन चैंपियनशिप के टीम इवेंट में भी स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
वहीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर चैंपियनशिप 2017 में मुंबई में और 2018 में गुजरात में स्वर्ण, 2019 में 6 वीं वेस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड और 2019 में नीदरलैंड में आयोजित इंटर-शॉट इंटरनेशनल शूटिंग प्रतियोगिता दो कांस्य और एक स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
इससे पहले तीन दिसंबर को इसी प्रतियोगिता में डोडा जिले के भलैंसा गांव निवासी चेन सिंह ने 50 मीटर राइफल शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया था। सेना में कार्यरत सिंह ने 2016 में रियो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया था। वह प्रदेश से पहले अंतरराष्ट्रीय शूटर हैं। जम्मू-कश्मीर को अब तक व्यक्तिगत स्पर्धा में दो और टीम इवेंट में एक पदक हासिल हुआ है। इस जीत से निशानेबाजों में खासा उत्साह है।