फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ranji up team with meerut players on the edge of victory in kanpur

रणजी मुकाबले में मेरठी सूरमाओं की बदौलत जीत की दहलीज पर यूपी टीम, डेब्यू मैच में जड़ा शतक

Sun, 04 Nov 2018 11:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 04 Nov 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
Ranji up team with meerut players on the edge of victory in kanpur
ranji match
कानपुर में आयोजित यूपी और गोवा के बीच रणजी मुकाबले में मेरठ के तीन सूरमाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें दायें हाथ के बल्लेबाज प्रियम गर्ग ने डेब्यू मैच में नाबाद शतक ठोका, जबकि शिवम मावी और सौरभ कुमार ने दोनों पारियों में 11 विकेट झटके। तीनों खिलाड़ियों की बदौलत यूपी रणजी टीम जीत की दहलीज पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन


कानपुर में चल रहे रणजी मैचों में यूपी ने गोवा पर जबरदस्त पकड़ बना ली है। खास बात यह है यूपी टीम की ओर से खेलने वाले मेरठ के तीन होनहार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मूलरूप से किला परीक्षितगढ़ निवासी दायें हाथ के बल्लेबाज प्रियम गर्ग ने अपने पहले ही मैच में 180 गेंदों पर नाबाद 117 रन बनाए। 
विज्ञापन


गोवा की पहली पारी के 152 रनों के जवाब में यूपी ने 564 रनों पर पारी घोषित की। इसमें प्रियम का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जबकि दूसरी पारी में गोवा 123 रन पर 8 विकेट खो चुका है। चौथा और आखिरी दिन अभी शेष है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंकरखेड़ा निवासी बायें हाथ के गेंदबाज सौरभ कुमार ने दोनों पारी में छह, मवाना के सीना गांव निवासी शिवम मावी ने दोनों पारियों में पांच विकेट झटके हैं। सौरभ ने 28.4 ओवर में 50 रन देकर छह विकेट और शिवम मावी ने 25 ओवर में 59 रन देकर पांच विकेट हासिल किए हैं। 

शिवम मावी कोलकाता नाइट राइडर की ओर से भी खेलते हैं। कोच संजय रस्तोगी ने बताया प्रियम गर्ग 18 वर्ष का सबसे कम उम्र का खिलाड़ी है। इसमें पहले मैच में शतक जमाकर खुद को साबित कर दिया है। मेरठ के होनहारों के शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह है। कोच संजय रस्तोगी, एमडीसीए सदस्यों ने खुशी व्यक्त की है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed