फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ranji trophy: Mumbai strong with Sarfaraz Khan's double century

रणजी का रण: सरफराज खान के दोहरे शतक से मुंबई मजबूत

Mon, 27 Jan 2020 06:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 27 Jan 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
Ranji trophy: Mumbai strong with Sarfaraz Khan's double century
- फोटो : अमर उजाला

सरफराज खान के दोहरे शतक की बदौलत हिमाचल के खिलाफ मुंबई की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। एक समय 16 के स्कोर पर तीन विकेट खो चुकी मुंबई की टीम ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 372 रन बना लिए हैं। धर्मशाला में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के पहले दिन सरफराज खान 226 पर नाबाद हैं। 

विज्ञापन


मेजबान हिमाचल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया है। मुंबई की शुरूआत बेहद खराब रही और 16 के स्कोर पर तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद सरफराज खान और एसडी लाड के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई। 71 के स्कोर पर राघव धवन ने 20 रन पर खेल रहे लाड को बोल्ड कर मुंबई को चौथा झटका दिया।
विज्ञापन


चार विकेट के बाद कप्तान आदित्य तारे और सरफराज ने टीम के स्कोर 200 के पार पहुंचाया। 214 के स्कोर पर आदित्य तारे 62 रन बनाकर आउट हो गए। करीब तीन बजे के बाद खराब रोशनी के चलते कुछ समय के लिए मैच रोकना पड़ा। पहले दिन 75 ओवर का ही खेल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन का खेल समाप्त होने तक मुंबई की टीम ने 75 ओवर में पांच विकेट खोकर 372 रन बना लिए हैं। सरफराज खान ने 213 गेंदों में 32 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 226 रन बना लिए हैं। इसके अलावा शुभम रंजने 44 रन पर खेल रहे हैं। हिमाचल की ओर से वैभव अरोड़ा, राघव धवन ने दो-दो और एसडी सिंह ने एक विकेट हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed