{"_id":"5e2460978ebc3e4b3f5c1906","slug":"ranji-trophy-himachal-scored-314-runs-by-losing-five-wickets-on-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: पहले दिन हिमाचल ने पांच विकेट खोकर बनाए 314 रन","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
रणजी ट्रॉफी: पहले दिन हिमाचल ने पांच विकेट खोकर बनाए 314 रन
Sun, 19 Jan 2020 07:28 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 19 Jan 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में रविवार को रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में हिमाचल और बड़ौदा की टीम के बीच मैच शुरू हुआ। बड़ौदा के कप्तान कुणाल पांड्या ने टॉस जीतकर पहले मेजबान हिमाचल को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले दिन बड़ौदा टीम से खेल रहे आलरांउडर यूसुफ पठान और दीपक हुड्डा की गेंदबाजी नहीं चल पाई। दोनों गेंदबाजी को सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
पहली पारी में हिमाचल के तीन बल्लेबाजों के अर्द्धशतक जड़े। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक हिमाचल ने 90 ओवर में पांच विकेट खोकर 314 रन बना लिए हैं, जबकि एआर कुमार 55 रन व निखिल गांगटा 43 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी हिमाचल टीम की तीन के स्कोर पर पहला विकेट गिर गया।
विज्ञापन
बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान में उतरे राघव धवन एक रन पर ही विकेट गंवा बैठे। इसके बाद प्रशांत चोपड़ा व आकाश वशिष्ठ ने हिमाचल की पारी को संभाला। प्रशांत तेजी से खेलते हुए 53 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरी ओर आकाश वशिष्ठ ने 86 रनों की पारी खेली। अंकित सेन 20 और कप्तान अंकित कलसी ने 46 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
214 रन पर पांचवें विकेट गिरने के बाद निखिल गांगटा और एआर कुमार के बीच 100 रन की साझेदारी हो चुकी है। दिन का खेल समाप्त होने तक टीम ने 314 रन बना लिए हैं। उधर, बड़ौदा की गेंदबाजी में यूसुफ पठान ने पांच ओवरों में 33 रन, दीपक हुड्डा ने 12 ओवरों में 37 रन दिए, लेकिन दोनों के बड़े खिलाड़ियों के हाथ सफलता नहीं मिली। मेरोवाला व स्वप्लिन सिंह ने दो-दो विकेट झटके।