फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ranji Trophy: Himachal made 120 runs, Saurashtra also lost seven wickets

रणजी ट्रॉफी: 120 रनों पर सिमटा हिमाचल, सौराष्ट्र ने भी गंवाए सात विकेट

Mon, 09 Dec 2019 11:11 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Dec 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
Ranji Trophy: Himachal made 120 runs, Saurashtra also lost seven wickets
- फोटो : अमर उजाला

धर्मशाला स्टेडियम में हिमाचल और सौराष्ट्र के बीच रणजी ट्रॉफी मैच के पहले दिन विकेटों की पतझड़ लग गई। हिमाचल की टीम 120 पर ढेर हो गई। वहीं, दिन का खेल खत्म होने तक सौराष्ट्र की टीम ने भी 93 के स्कोर पर सात विकेट गंवा दिए हैं। हिमाचल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। सौराष्ट्र के गेंदबाजों ने हिमाचल की पूरी टीम को 120 रन पर ऑलआउट कर दिया।

विज्ञापन


सौराष्ट्र की टीम भी पहले दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट खोकर सिर्फ 93 रन ही बना पाई है। चेतेश्वर पुजारा भी 17 गेंदों का सामना कर सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले हिमाचल 42.3  ओवर में 120 बनाकर सिमट गई। हिमाचल की ओर से सलामी बल्लेबाज प्रशांत चोपड़ा ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि सुमित वर्मा ने 22 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा सलामी बल्लेबाज प्रियांशु खंडूरी ने 13, कप्तान अंकित कलसी ने 9, निखिल गांगटा ने 7, अंकुश बैंस ने 10, ऋषि धवन ने 4, अंकुश बेदी 14 रन बनाकर नाबाद रहे। सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने 12.3 ओवर में तीन विकेट झटके। वहीं, सीएस जानी ने 13 ओवर में तीन और मंकड ने नौ ओवर में तीन विकेट हासिल किए। वहीं, पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सौराष्ट्र के बल्लेबाज भी कुछ साख नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे ही ओवर में हिमाचल के गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने पहली सफलता दिलाई। सौराष्ट्र की ओर से एसएस पटेल ने सर्वाधिक 42 रन की पारी खेली। इसके अलावा एवी वासवाडा ने 16 रन बनाए, जबकि पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़े तक भी नहीं पहुंचे। हिमाचल की ओर से वैभव अरोड़ा ने 11 ओवर में तीन,  पंकज जसवाल ने दस ओवर में तीन और ऋषि धवन ने एक विकेट झटका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed