{"_id":"5e21d1fd8ebc3e4ae459cf40","slug":"ranji-trophy-baroda-and-himachal-team-shed-sweat-in-practice-at-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: बड़ौदा और हिमाचल टीम ने अभ्यास में बहाया पसीना","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
रणजी ट्रॉफी: बड़ौदा और हिमाचल टीम ने अभ्यास में बहाया पसीना
Fri, 17 Jan 2020 08:55 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 17 Jan 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में हिमाचल और बड़ौदा का मैच 19 जनवरी से शुरू होगा। शुक्रवार को मेहमान टीम बड़ौदा के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। हिमाचल के खिलाड़ियों ने भी अभ्यास में पसीना बहाया। बड़ौदा की टीम कप्तान कुणाल पांड्या की अगुवाई में हिमाचल के खिलाफ मैदान में उतरेगी। इसके अलावा टीम में अनुभवी यूसुफ पठान भी शामिल हैं। वहीं, मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 20 से 22 जनवरी तक धर्मशाला में बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन
ऐसे में रणजी ट्रॉफी का यह मैच बारिश की भेंट भी चढ़ सकता है। हिमाचल और सौराष्ट्र के बीच खेले गए मैच के अंतिम दिन भी खराब रोशनी के चलते मैच पहले ही खत्म करना पड़ा था। बड़ौदा की टीम ने इस सीजन ने चार मैच में से दो जीते हैं और एक हारा है, जबकि एक मुकाबला ड्रा रहा है। उधर, हिमाचल की टीम चार में से एक मैच जीत है, एक हारा है, जबकि दो मुकाबला ड्रा रहे हैं। हिमाचल के अभी 10 और बड़ौदा के 13 अंक हैं।
विज्ञापन