फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ranji trophy 2018 uttarakhand fifth match with meghalaya team last day

रणजी ट्रॉफी 2018: उत्तराखंड ने मेघालय को 8 विकेट से हराकर अपना पांचवां मैच जीता

Mon, 10 Dec 2018 11:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 10 Dec 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
Ranji trophy 2018 uttarakhand fifth match with meghalaya team last day
उत्तराखंड की टीम

उत्तराखंड ने मेघालय को हराकर 8 विकेट से रणजी ट्रॉफी में अपना पांचवां मैच जीत लिया है।आज मैच के आखिरी दिन उत्तराखंड को 51 रनों का लक्ष्य मिला। जिसे उत्तराखंड ने केवल 6.1 ओवर में पूरा कर दिया।

विज्ञापन

 

बल्लेबाज वैभव पंवार 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस तरह उत्तराखंड रणजी मुकाबले में लगातार अपनी पांचवीं जीत के साथ उत्तराखंड अपने ग्रुप में पहले पायदान पर बरकरार है। उत्तराखंड के गेंदबाज दीपक धपोला मैन ऑफ द मैच बने।  तीसरी पारी में उत्तराखंड की ओर से दीपक ने 5 विकेट लिए। धनराज तीन व रंगराजन एकमात्र विकेट लेने में सफल रहे। मेघायल की ओर से गुरिंदर सिंह ने 104 रनों की शतकीय पारी खेली और योगेश नागर ने 57 रन  बनाए।

विज्ञापन

 

राजीव गाधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के चौथे दिन मेघालय की टीम दूसरी पारी में शुरुआती झटकों से उबर नहीं सकी। टीम के 25 रनों के योग पर चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। पुनीत बिष्ट (16) को दीपक धपोला ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद अन्य बल्लेबाज उत्तराखंड के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सके। मेघालय ने 66.2 ओवर में 230 रन बनाए। उत्तराखंड के लिए दीपक धपोला ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए 23.2 ओवर में 59 रन देकर पांच विकेट लिए। धनराज शर्मा ने तीन विकेट हासिल किए। उत्तराखंड दूसरी पारी में उत्तराखंड को जीत के लिए मात्र 51 रनों का लक्ष्य मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड ने अपने दो विकेट गंवा दिए। उत्तराखंड के सलामी बल्लेबाज करनवीर कौशल (12) रनों की पारी खेल पवेलियन लौटे। इसके बाद वैभव पंवार (नाबाद 32) की पारी से उत्तराखंड ने 6.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही उत्तराखंड को छह अंक मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed