फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ranji trophy 2018 uttarakhand cricket first match with bihar team in dehradun

रणजी ट्रॉफी 2018: ऐतिहासिक मुकाबले में उत्तराखंड की धमाकेदार शुरुआत, बिहार से बनाई 141 रनों की बढ़त

Thu, 01 Nov 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 01 Nov 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
Ranji trophy 2018 uttarakhand cricket first match with bihar team in dehradun
रणजी मैच में उत्तराखंड की टीम

रणजी ट्रॉफी के अपने पहले ऐतिहासिक मुकाबले में उत्तराखंड की टीम ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया। उत्तराखंड ने पहले दीपक धपोला की शानदार गेंदबाजी के दम पर बिहार को मात्र 60 रनों पर ढेर कर दिया और बाद में बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 201 रन बना लिए। उत्तराखंड को पहली पहले दिन पहली पारी के आधार पर 141 रनों की बढ़त मिल गई है। कप्तान रजत भाटिया 14 और दीपक धपोला दो रन बनाकर नाबाद लौटे।

विज्ञापन


रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के कप्तान रजत भाटिया ने टॉस जीतकर बिहार को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दीपक धपोला ने कप्तान के इस फैसले को सही साबित किया और पहले ही ओवर में बिहार की टीम को दोहरा झटका दिया। उत्तराखंड के तेज गेंदबाजों ने हरी पिच और सुबह की नमी का फायदा उठाते शानदार गेंदबाजी की।
विज्ञापन


धपोला ने मैच की तीसरी गेंद पर विकास को शून्य पर बोल्ड किया और दो गेंद बाद ही बाबुल कुमार को भी खाता खोले बिना एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेज दिया। धपोला यहीं नहीं रुके और उन्होंने एक के बाद एक बिहार को छह झटके दिए। धपोला ने 8.1 ओवर के अपने स्पेल में 13 रन देकर छह विकेट चटकाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड ने दिया करारा जवाब 

बिहार के लिए विवेक ने 13, केशव कुमार ने 11 और आशुतोष अमन ने 10 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई की संख्या तक नहीं पहुंच पाया। उत्तराखंड के लिए धपोला के अलावा धनराज शर्मा ने 21 रन देकर दो और सनी ने सनी राणा ने 20 रन देकर एक विकेट लिया। उत्तराखंड की शानदार गेंदबाजी के आगे बिहार की पूरी टीम 22.1 ओवर में 60 रन बनाकर ढेर हो गई।

बिहार की टीम को मात्र 60 रनों पर समेटने के बाद उत्तराखंड ने संभलकर बल्लेबाजी की। पहले विकेट के लिए करणवीर कौशल और विनीत सक्सेना ने 4.5 ओवर में 23 रन जोड़े। इसी स्कोर पर विनीत सक्सेना सात रन बनाकर अनुनय नारायण सिंह के शिकार बने। इसके बाद टीम ने लगातार दो विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए।

कार्तिक जोशी 30 गेंदों में पांच और वैभव पवार सात गेंदों में दो रन बनाकर आउट हुए। 50 रन के स्कोर पर उत्तराखंड ने अपने तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद सौरभ रावत ने करणवीर कौशल के साथ संभलकर बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर डेढ़ सौ के पार पहुंचाया। करणवीर और सौरभ दोनों ने ही कमजोर गेंदों पर बड़े शॉट भी खेले। करणवीर ने प्रज्ञान ओझा की गेंद पर छक्का मारकर 45 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

करणवीर ने दिखाया अपना ‘कौशल’

कुछ देर बाद सौरभ रावत ने भी अपना 96 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 117 रन की साझेदारी करने के बाद सौरभ रावत 64 रन बनाकर आउट हुए। कुछ देर बाद करणवीर भी 91 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मलोलन रंगराजन दिन के अंतिम बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। मलोलन ने 13 रन बनाए। कप्तान रजत भाटिया 14 और दीपक धपोला दो रन बनाकर लौटे। 

विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले उत्तराखंड के करणवीर कौशल का जादू रणजी ट्रॉफी के पहले मुकाबले में भी चला। ओपनिंग करने उतरे करणवीर कौशल ने 135 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली। उन्होंने प्रज्ञान ओझा की गेंद पर छक्का मारकर रणजी में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। हालांकि करणवीर दुर्भाग्यशाली रहे और अपना पहला रणजी शतक पूरा नहीं कर पाए।

प्रज्ञान ओझा की गेंद पर कुमार रजनीश ने उनका कैच लपका। आउट होने से पहले करणवीर ने विनीत सक्सेना के साथ पहले विकेट के लिए 23, कार्तिक के साथ 19 और सौरभ रावत के साथ 117 रनों की साझेदारी की।

दोनों टीमों के ये खिलाड़ी मैदान में होंगे

उत्तराखंड: रजत भाटिया कप्तान, विनीत सक्सैना, मलोलन रंगराजन, करनवीर कौशल, वैभव सिंह पंवार, वैभव भट्ट, सौरभ रावत विकेटकीपर, मयंक मिश्रा, शिवम खुराना, सन्नी कश्यप, गिरिश रतूड़ी, कीर्तिक जोशी, दीपक धपोला, सन्नी राणा, धनराज शर्मा, टीम प्रबंधक: भास्कर पिल्लई कोच, दीपक मेहरा मैनेजर, डैनी परेरा फिजियो व प्रशांत पूजर ट्रेनर।

बिहार: प्रज्ञान ओझा कप्तान, केशव कुमार उपकप्तान, बाबुल कुमार, समर कादरी, मो. रहमतुल्लह, आशुतोष अमन, अनुनाय नारायण सिंह, इंद्रजीत, विकास रंजन, कुमार रजनीश, हिमांशु हरि, विवेक मोहन, उत्कर्ष भास्कर, अभिजीत साकेत, सब्बीर खान। टीम प्रबंधक: सुब्रतो बनर्जी कोच, प्रदीप कुमार मैनेजर, डॉ. अभिषेक फिजियो और गोपाल कुमार ट्रेनर। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed