फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ranji trophy 2018 First cricket match in Raipur Cricket Stadium Uttarakhand

इंतजार खत्म, राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा उत्तराखंड का पहला रणजी मुकाबला

Wed, 17 Oct 2018 08:50 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 17 Oct 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
Ranji trophy 2018 First cricket match in Raipur Cricket Stadium Uttarakhand
Rajiv gandhi international stadium

उत्तराखंड का पहला रणजी मुकाबला रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। बीसीसीआई ने प्रतियोगिता के लिए आयोजन स्थल तय कर दिए हैं। इसके तहत राज्य में पांच मुकाबले होंगे। इनमें तीन रायपुर व दो अभिमन्यु क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। रायपुर स्टेडियम में पहला मुकाबला एक से चार नवंबर तक बिहार के साथ होगा। 

विज्ञापन


राज्य सरकार प्रतियोगिता का पहला मुकाबला रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित करवाना चाहती थी। खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने राज्य क्रिकेट संचालन समिति के समन्वयक प्रो. रत्नाकर शेट्टी के सामने भी यह ईच्छा जताई थी। इसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड का पहला मुकाबला एक से चार नवंबर तक  रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में बिहार से होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा छह से नौ दिसंबर तक मेघालय और सात से 10 जनवरी तक मिजोरम के साथ इसी स्टेडियम में मुकाबला होगा।  वहीं, 12 से 15 नवंबर तक अभिमन्यु क्रिकेट स्टेडियम में मणिपुर और 14 से 17 दिसंबर तक नगालैंड से मुकाबला होगा। इसके अलावा अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी और अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के उत्तराखंड में होने वाले मुकाबले के लिए भी आयोजन स्थल घोषित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दून व काशीपुर में होंगे मुकाबले

अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के मुकाबले देहरादून और काशीपुर में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के अंतिम आयोजन स्थल घोषित नहीं किए गए हैं। अभी देहरादून स्थित तनुष क्रिकेट एकेडमी और काशीपुर की हाईलेंडर क्रिकेट एकेडमी को संभावित स्थल बताया गया है। प्रतियोगिता में उत्तराखंड 19 से 22 नवंबर तक मणिपुर, 26 से 29 नवंबर तक बिहार, तीन से छह दिसंबर तक मिजोरम, 10 से 13 दिसंबर तक मेघालय, 24 से 27 दिसंबर तक नगालैंड, 31 दिसंबर से तीन जनवरी तक सिक्किम, सात से 10 जनवरी तक पुडुचेरी और 14 से 17 जनवरी तक अरुणाचल प्रदेश में होंगे। 

तिथि                बनाम             आयोजन स्थल
22 से 25 नवंबर  मेघालय- राजीव गांधी स्टेडियम, रायपुर
30 नवंबर से तीन  दिसंबर-मिजोरम- अभिमन्यु क्रिकेट स्टेडियम
24 से 27 दिसंबर  मणिपुर- राजीव गांधी स्टेडियम, रायपुर
एक से चार जनवरी नगालैंड- अभिमन्यु क्रिकेट स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed