फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ranji match between tamil Nadu and Himachal international cricket stadium Dharamshala

तमिलनाडु 227 पर ढेर, हिमाचल ने एक विकेट पर बनाए 25 रन

Sat, 22 Dec 2018 09:42 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: ashok chauhan Updated Sat, 22 Dec 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
Ranji match between tamil Nadu and Himachal international cricket stadium Dharamshala

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में हिमाचल और तमिलनाडु के बीच खेले जा रहे मैच में तमिलनाडु की टीम पहली पारी में 227 रन बनाकर आलआउट हो गई। पहले दिन का खेल खत्म होने पर हिमाचल ने भी एक विकेट गंवाकर 25 रन बनाए। तमिलनाडु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की।

विज्ञापन


सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद बिना कोई रन बनाए आउट हो गए, जबकि एन जगदीश भी तीन ही रन बना पाए। इसके बाद बी अप्राजिथ और बी इंद्रजीत ने पारी को संभाला। अप्राजिथ ने 53 और इंद्रजीत ने 30 रन बनाए।
विज्ञापन


दिनेश कार्तिक 31, विजय शंकर 6, शाहरुख खान 19, अभिषेक तनवर 44, एम मोहम्मद 11, आर साई किशोर ने नाबाद 17 बनाए। टी नटराजन शून्य पर आउट हुए।

हिमाचल से पीएस चोपड़ा ने तीन रन देकर दो विकेट लिए, जबकि अर्पित एन गुलेरिया ने दो विकेट, पीपी जसवाल ने तीन, ऋषि धवन ने एक और राघव धवन ने दो विकेट चटकाए। जवाब में हिमाचल टीम ने पांच ओवर में एक विकेट गंवाकर 25 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के सलामी बल्लेबाज राघव धवन तीन रन और जीके सिंह आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं, जबकि प्रशांत चोपड़ा पांच रन बनाकर आउट हो गए हैं। तमिलनाडु से एम मोहम्मद ने विकेट चटकाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed