फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rakesh in quarter finals of All India Masters Badminton competition

ऑल इंडिया मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में राकेश

Fri, 28 Feb 2020 10:40 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Feb 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
Rakesh in quarter finals of All India Masters Badminton competition
राकेश सिंह - फोटो : अमर उजाला

जयपुर में 23 फरवरी से चल रही 44वीं ऑल इंडिया मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे ऊना जिले के कलोह गांव के राकेश सिंह जसवाल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वार्टर फाइनल में इनका मुकाबला अब केरल के अवनीश कुमार से होगा। जसवाल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पहले 127 प्रतिभागियों में से अंतिम 32 में स्थान बनाया। अंतिम 32 के बीच मुकाबले में उत्तराखंड के राजेश मल्लाह को और इसके पुडुचेरी के इरूध्या राज को सीधे सेटों में हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान पाया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय बैडमिंटन संघ के राष्ट्रीय महासचिव केके शर्मा और प्रदेश महासचिव राजेंद्र शर्मा ने सरकार से राकेश सिंह जसवाल को सम्मानित करने की मांग की है। बिना किसी सुविधा के ग्रामीण स्तर पर खेल का अभ्यास करने वाले और आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवार से संबंधित राकेश सिंह ने अपनी मेहनत और लग्न के दम पर यह मकाम हासिल किया है। वर्तमान में वे बड़ोह स्थित निजी शिक्षण संस्थान स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में बच्चों को खेलों का प्रशिक्षण प्रदान कर रोजी-रोटी चला रहे हैं। 
विज्ञापन


बैडमिंटन ही नहीं एथलेटिक्स में चमकाया नाम 
राकेश सिंह जसवाल बैडमिंटन के साथ ही एथलेटिक्स में भी ऊना का नाम रोशन करते आए हैं। सोलन में हुई प्रदेश स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल, 5 किलो मीटर में सिल्वर मेडल और 800 मीटर रनिंग में सिल्वर मेडल भी जीत चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed