{"_id":"5bd07392bdec2269637c1950","slug":"punjab-second-position-in-the-kurash-junior-national-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरैश जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में पंजाब दूसरे स्थान पर, 18 मेडल किए नाम","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
कुरैश जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में पंजाब दूसरे स्थान पर, 18 मेडल किए नाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Updated Wed, 24 Oct 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
कुरैश जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ी
पंजाब के खिलाड़ियों ने कर्नाटक में आयोजित कुरैश जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में करीब 18 मेडल अपनी झोली में डाले। इसकी बदौलत पंजाब की कुरैश टीम ने चैंपियनशिप में ओवरऑल दूसरी पोजीशन प्राप्त की। महानगर के लिए ये इसलिए खास है क्योंकि 18 खिलाड़ियों में करीब सात खिलाड़ी जिले से संबंधित हैं। पंजाब कुरैश एसोसिएशन के सचिव प्रवीण कुमार ने बताया कि पंजाब टीम ने उक्त मुकाबले में काफी बढ़िया प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इसमें अंडर-20 और अंडर-17 उम्र वर्ग के खिलाड़ियों ने काबलियत दिखाई थी। उन्होंने बताया कि इसमें टीम ने 6 सोने, 7 रजत और 5 कांस्य पदक जीते। अमनदीप कौर ने सोने का पदक जीता। वह खालसा कालेज फॉर वुमन की छात्रा है। लुधियाना की बबलीन कौर, सिमरन, काजल सैणी, प्रिया, जसविंदर ने दूसरी पोजीशन पाकर रजत पदक जीता। वहीं शहर की मोना ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। बाकी मेडल दूसरे जिलों के खिलाड़ियों के नाम रहे।
विज्ञापन
प्रवीण कुमार ने बताया कि मुकाबले से पहले पंजाब टीम के चयन के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए गए थे। उनके मुताबिक चैंपियनशिप में जिले से धर्मवीर शर्मा और सुरिंदर सिंह ने रैफरी के रूप में अपनी सेवाएं निभाई। खिलाड़ियों को कोचिंग वरिंदर कौर, दीपिका देते हैं, जबकि टीम की मैनेजर इंदू भी उक्त चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के साथ रही।
विज्ञापन