{"_id":"5bed1257bdec2269b262f5a8","slug":"pt-usha-reaches-bds-international-school-meerut-will-honor-the-sports-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़न परी पीटी ऊषा पहुंचीं मेरठ, कहा- गांव में छिपी हैं खेल प्रतिभाएं, खोजने की जरूरत","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
उड़न परी पीटी ऊषा पहुंचीं मेरठ, कहा- गांव में छिपी हैं खेल प्रतिभाएं, खोजने की जरूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
पीटी ऊषा
देश की उड़न परी कही जाने वाली पीटी ऊषा गुरूवार सुबह मेरठ पहुंचीं। वह बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। गौरतलब है कि उन्होंने देश को दौड़ की विभिन्न स्पर्धाओं में 50 से ज्यादा पदक दिये हैं। पीटी ऊषा के आगमन पर युवा खिलाड़ियों में जोश था।
विज्ञापन
पद्मश्री पीटी उषा ने शहर की छात्राओं को सशक्त बनने के तरीके बताए। उड़नपरी और पॉयोली एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पीटी उषा दुनिया की तेज धाविकाओं में शुमार हैं। ओलंपिक गेम्स, एशियन गेम्स सहित वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेकर देश को पदक दिला चुकी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ग्रास रूट पर जाकर ढूंढना होगा। सरकार खेलों पर ध्यान दे रही है। बजट भी जारी हो रहा है। केवल जरूरत है तो गांव में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को खोजकर लाने की। उन्होंने कहा कि उनके समय में ज्यादा सुविधाएं नहीं थी, उन्होंने जो किया अपने दम पर किया।
विज्ञापन
विद्यालय के प्राचार्य गोपाल दीक्षित ने बताया कि विद्यालय में बालिका सशक्तीकरण पर आयोजन हुअाआ। इसमें एथलीट पीटी उषा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने अलका तोमर सहित कार्यक्रम में शहर की प्रमुख महिला खेल हस्तियों को सम्मानित किया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/